एक्सप्लोरर

यूपी के खादी आश्रमों में उत्पादों पर अगले 108 दिन तक मिलेगी बड़ी छूट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आह्वान किया कि इस दौरान लोग खादी की कोई वस्तु जरूर खरीदें. स्वदेशी वस्तुओं को उपहार स्वरूप भेंट करें. स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल के लिए लोगों को प्रेरित करें.

UP Khadi Ashram News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राजधानी लखनऊ स्थितगांधी आश्रम में  चरखा चलाया. इस दौरान सीएम ने कहा कि गांधी आश्रम में 108 दिन तक खादी के उत्पादों पर 25 फीसदी छूट दी जाएगी. सीएम ने बापू की जयंती पर जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर की पुष्पांजलि की. इसके बाद उन्होंने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया. सीएम ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया.

सीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी के महानायक थे. महात्मा गांधी द्वारा राष्ट्र और मानवता के लिए किए गए उनके योगदान के प्रति देश कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा है. सीएम गांधी की जयंती पर लखनऊ स्थिति क्षेत्रीय गांधी आश्रम भी पहुंचे, यहां उन्होंने चरखा चलाया और भजनों का आनंद लिया. सीएम ने यहां खादी के वस्त्रों की खरीदारी कर ऑनलाइन पेमेंट किया.

सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी जब तक भारत की आजादी का मंत्र नहीं बना था, तब तक आजादी की लड़ाई एकजुट होकर नहीं दिख रही थी. भारत की आजादी के आंदोलन के साथ महात्मा गांधी का जुड़ना और उसे स्वदेशी के साथ जोड़ने का जो अभियान रहा, इससे आजादी के लिए हर नागरिक के मन में गौरव व स्वावलंबन का भाव जागृत हुआ. खादी उसका प्रतीक बना. 

UP By-election 2024: यूपी उपचुनाव में सपा से सीधी लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस? अजय राय के इस कदम से सुगबुगाहट

खादी हमारे जीवन का हिस्सा बने- CM
सीएम योगी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के प्रति उन अभियानों को ऊंचाई देना है, जिनकी प्रासंगकिता न केवल 100 वर्ष पहले, बल्कि आज भी उसी रूप में बनी है. जिस मिशन को पीएम मोदी ने दस वर्ष पहले प्रारंभ किया थाा, वह आज भी नई ऊंचाई को प्राप्त करता हुआ दिखाई दे रहा है. देश में 12 करोड़ से अधिक घरों में शौचालयों का निर्माण न केवल स्वच्छता के प्रति उनके आग्रह, बल्कि नारी गरिमा के गौरव को बढ़ाने का अभियान भी है. 

सीएम योगी ने कहा कि खादी हमारे जीवन का हिस्सा बने. उन्होंने बताया कि गांधी आश्रम में 108 दिन तक खादी के उत्पादों पर 25 फीसदी छूट दी जाएगी. सीएम ने आह्वान किया कि इस दौरान लोग खादी की कोई वस्तु जरूर खरीदें. स्वदेशी वस्तुओं को उपहार स्वरूप भेंट करें. स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल के लिए लोगों को प्रेरित करें. इससे अधिक से अधिक रोजगार का सृजन होगा और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को भी साकार करने में मदद मिलेगी. सीएम ने अपील की कि पर्व-त्योहार में विदेशी वस्तुओं की बजाय स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें. 

सीएम योगी ने खादी आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि शास्त्री जी राष्ट्रपिता के अनन्य भक्त व अनुयायी थे. वे गांधी जी के आह्वान पर देश के आजादी के आंदोलन में जुड़े थे. उन्हें 1964 में प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ. देश खाद्यान्न सुरक्षा के मामले में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर सके,  उसका परिणाम शास्त्री जी के छोटे कार्यकाल के दौरान भी देखने को मिला. उन्होंने कहा कि 1965 में दुश्मन देश द्वारा थोपे गए युद्ध का जवाब भारत ने तेजस्विता के साथ दिया था. यह देश के उस स्वरूप को दिखाता है कि विश्व मानवता के कल्याण के लिए कार्य करेंगे, लेकिन हमारी सीमाओं पर कोई अतिक्रमण करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब भी देंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिन्ना की विचारधारा को...' बाबा रामदेव के 'कन्वर्टेड मुसलमान' वाले बयान पर भड़की AIMIM
'जिन्ना की विचारधारा को...' बाबा रामदेव के 'कन्वर्टेड मुसलमान' वाले बयान पर भड़की AIMIM
यूपी राज्यसभा: सलीम शेरवानी होंगे अखिलेश के तीसरे प्रत्याशी? जानें कौन हैं
यूपी राज्यसभा: सलीम शेरवानी होंगे अखिलेश के तीसरे प्रत्याशी? जानें कौन हैं
डांडिया-गरबा में लगे गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक, VHP ने की मांग
डांडिया-गरबा में लगे गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक, VHP ने की मांग
'अब दलितों की याद आ रही है...', सपा-कांग्रेस पर बरसे ओम प्रकाश राजभर
'अब दलितों की याद आ रही है...', सपा-कांग्रेस पर बरसे ओम प्रकाश राजभर

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
बहादुर कैप्टन माछर की पत्नी से पीएम मोदी ने की बात, बोले- 'हर संभव मदद करेंगे'
बहादुर कैप्टन माछर की पत्नी से पीएम मोदी ने की बात, बोले- 'हर संभव मदद करेंगे'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
Asian Games: ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य; अभिषेक-संजू-तिलक फेल
ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget