एक्सप्लोरर

UP News: मदरसों के सर्वे पर मदनी के बयान पर योगी सरकार के मंत्री ने किया पटलवार, कहा- ऐसी बयानबाजी नहीं होनी चाहिए

UP News: राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने बहुत पहले कहा था कि मुस्लिम बच्चों के एक हाथ में कुरान होगा और दूसरे हाथ में लैपटॉप होगा. इस तरह के बयान से उन्हें गुमराह किया जा रहा है.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश में हुए मदरसों के सर्वे (Madrasa Survey 2022) पर मौलाना अरशद मदनी (Maulana Arshad Madani) के बयान पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल (Kapil dev Agrawal) ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अरशद मदनी का बयान बेहद आपत्तिजनक है. उन्हें ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. हमारे देश के प्रधानमंत्री और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) की यही सोच है कि दीनी मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के एक हाथ में दीनी किताब हो और दूसरे हाथ में लैपटॉप हो. मदरसों में दीनी तालीम के नाम पर सिर्फ बच्चों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है. 
 
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया पलटवार
दरअसल दारुल उलूम देवबंद में मौलाना अरशद मदनी ने मदरसों के सर्वे को लेकर प्रदेश के सभी मदरसों के मौलानाओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करते योगी सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि उन्हें मदरसों के लिए सरकार से किसी मदद की जरूरत नहीं है. उनके इसी बयान पर जवाब देते हुए यूपी सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल कहा कि दारुल उलूम हिंदुस्तान की एक बड़ी संस्था है और अरशद मदनी के द्वारा इस तरह की बयानबाजी करना आपत्तिजनक है. सवाल किसी भी रूप में सरकारी मदद देने या लेने का नहीं है. पीएम मोदी और सीएम योगी सिर्फ ये चाहते हैं कि दीन की पढ़ाई के साथ दूसरे हाथ में लैपटॉप हो. 
 
कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने बहुत पहले कहा था कि एक हाथ में कुरान होगा और दूसरे हाथ में लैपटॉप होगा. लैपटॉप हाथ में होगा तो बच्चे आगे बढ़ेंगे साइंस, मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री पढ़ेंगे और देश के अच्छे नागरिक बन सकेंगे. इस प्रकार के उल्टे सीधे बयान देकर मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों और माता-पिता को गुमराह किया जा रहा है. सरकार चाहती है मुस्लिम समाज के बच्चे मदरसे में भी जाएं अपनी पढ़ाई करें और साथ-साथ कंप्यूटर की पढ़ाई भी करें. इस तरह से वो पढ़ेंगे तो निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे. आईएएस, आईपीएस अधिकारी बनेंगे. मिलिट्री के अंदर जाएंगे और देश के अच्छे नागरिक बन विकास में सहभागिता करेंगे. 
 
कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के उल्टे सीधे बयान देकर के वो युवाओं को संकुचित और एक मानसिकता के तहत सीमित रखना चाहते हैं. जो बहुत ही आपत्तिजनक हैं. हमारी सरकार इनको आगे बढ़ाना चाहती है. उसी लाइन पर हम काम कर रहे हैं. सर्वे होने का लाभ यह होगा इससे पता चल सकेगा कि कौन से मदरसे मान्यता प्राप्त हैं और कौन से नहीं. इनकी जानकारी प्राप्त होगी तो समान स्तर की पढ़ाई पूरे देश में हो सकेगी. 
 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
UP News: उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
UP News: योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget