एक्सप्लोरर

Kanpur Violence: मुख्तार बाबा की मुश्किलें और बढ़ीं, 16 दुकानों पर कब्जा करने के मामले में भी केस दर्ज

Kanpur Violence: कानपुर हिंसा के आरोपी बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा और उसके गुर्गों पर दुकान कब्जाने के लगे आरोपों की जांच पूरी हो गई है जिसे एसीपी ने जिलाधिकारी को सौंप दिया है.

Mukhtar Baba News: कानपुर में हुए बवाल (Kanpur Violence) के आरोपी बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा (Mukhtar Baba) और उसके गुर्गों पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई है. 16 दुकानों पर कब्जा करने और धमकी देने के मामले में एसीपी ने जिलाधिकारी जांच रिपोर्ट भेजी थी जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है. स्वरूप नगर निवासी रानी उर्फ जीनत आजमी ने मुख्तार बाबा पर उनकी दुकानें कब्जाने का आरोप लगाया था.
 
दुकानों पर कब्जा करने का आरोप
जीनत आजमी ने मुख्तार बाबा पर आरोप लगाते हुए बताया कि साल 2002 में मुख्तार बाबा ने भाई मुश्ताक के लिए उनसे दो दुकानें 11 महीनों के लिए किराये पर ली थीं. बाद में मुख्तार बाबा और उसके भाई ने अपने गुर्गों के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं और 13 हजार रुपये के किराये में पूरी संपत्ति पर कब्जा कर लिया. पुलिस थाने में कई बार शिकायत करने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई. लेकिन अब जब मुख्तार बाबा पर कार्रवाई शुरू हुई तो उनकी भी न्याय की आस जागी और उन्होंने उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की. जिसके बाद जिलाधिकारी ने एसीपी स्वरूप नगर बृजनारायण सिंह और एसीएम छह वान्या सिंह की संयुक्त टीम बनाकर जांच सौंपी थी. 
 
जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
एसीपी की जांच में यह बात स्पष्ट हुई है कि मुख्तार बाबा ने आठ दुकानों पर कब्जा किया था. जिसे तोड़कर उसने तीन दुकानों में बदल दिया. अन्य पांच दुकानदारों के पुलिस ने बयान दर्ज किए तो यह भी साफ हो गया कि दुकानें जीनत आजमी की ही हैं और वो लोग किरायेदार हैं. इस मामले में मुश्ताक को कई बार नोटिस देकर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आया. जिसके बाद जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई थी. 
 
मुख्तार बाबा पर गंभीर धाराओं में मामले दर्ज 
एसीपी स्वरूप नगर बृजनारायण सिंह ने बताया जीनत की तहरीर पर मुख्तार बाबा के भाई मुश्ताक, इरफान, सलमान, सुभाष, धनराज, शोएब खान के विरुद्ध आईपीसी की 419 (प्रतिरूपण द्वारा छल करना), 420 (बेईमानी से किसी दूसरे व्यक्ति की बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति में परिवर्तन करना या नष्ट करना), 467 (फर्जी दस्तावेज बनाना), 468 (धोखाधड़ी के प्रयोजन से फर्जी दस्तावेज बनाना) 471 (फर्जी दस्तावेजों को असली के रूप में उपयोग करना) 506 (धमकाने) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है. 
 
ये भी पढ़ें- 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget