एक्सप्लोरर

'मुझे मेरी बीवी से बचाओ, कहती है ड्रम में भर दूंगी...' पुलिस के दर पर पहुंचा पति

Banda News: देखना होगा कि पुलिस की जांच के बाद सच्चाई क्या निकलकर सामने आती है और क्या पीड़ित युवक को न्याय मिल पाता है या नहीं.

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी की कथित प्रताड़ना और धमकियों से परेशान एक युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. पीड़ित ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि वह मेरठ जैसी घटना दोहराने की धमकी देती है और खेती बेचकर पैसे देने का दबाव बना रही है.

मामला गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव का है. पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग चल रहा है और अब वह उसी के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित कर रही है. उसने बताया कि पत्नी उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है और कहती है कि अगर उसकी बातें नहीं मानी गईं तो मेरठ जैसी घटना को अंजाम दे देगी. बता दें कि मेरठ कांड में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में डालकर ऊपर से रेत और सीमेंट का घोल डाल दिया था जिससे यह घटना काफी चर्चा में रही थी.

यूपी में बाबर गिरफ्तार, 5 साल पुराने मामले में था वॉन्टेड, पुलिस ने ऐसा दबोचा

पीड़ित युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी खेती बेचकर पैसे देने का दबाव बना रही है. जब उसने विरोध किया तो पत्नी ने घर में झगड़ा बढ़ा दिया और जान से मारने की धमकियां देने लगी. तंग आकर युवक ने अब पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी है और न्याय की गुहार लगाई है.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संबंधित थाने को जांच सौंप दी गई है. गिरवां थाना पुलिस ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

गांव में फैली चर्चा, ग्रामीण भी हैरान
इस मामले की खबर गांव में फैलते ही चर्चा का विषय बन गई है. ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं लेकिन अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है, जिससे माहौल गरमा गया है.

घरेलू हिंसा के बदलते रूप
जहां एक ओर समाज में महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं, वहीं अब पुरुषों के उत्पीड़न के मामले भी धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. कई बार ऐसे मामले भी देखे गए हैं जहां पुरुष वर्ग अपने अधिकारों के लिए खुलकर सामने नहीं आता, लेकिन इस मामले में पीड़ित युवक ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के पास जाकर मदद की अपील की है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा के बाहर हंगामा, सपा ने किया प्रदर्शन, शिवपाल बोले- तोड़फोड़ करने वालों पर हो एक्शन
LIVE: यूपी विधानसभा के बाहर हंगामा, सपा ने किया प्रदर्शन, शिवपाल बोले- तोड़फोड़ करने वालों पर हो एक्शन
'अपनी नाकामी छिपाने...', अनुपूरक बजट पेश होने से पहले शिवपाल यादव का निशाना
'अपनी नाकामी छिपाने...', अनुपूरक बजट पेश होने से पहले शिवपाल यादव का निशाना
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget