एक्सप्लोरर

Gonda News: पैसों के लिए बेटे ने ही की थी पिता की हत्या, पुलिस के सामने रची अपहरण की कहानी, ऐसे हुआ खुलासा

Gonda Murder News: गोंडा में एक बेटे ने पैसों के लालच में दोस्त के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी. पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रची, ऐसे पूरे मामले का खुलासा हुआ.

Gonda Murder News: यूपी के गोंडा (Gonda) में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दर्दनाक वारदात सामने आई हैं, जहां एक कलयुगी बेटे ने पैसों के लालच में दोस्त के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या (Murder) कर दी और शव को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया. यही नहीं आरोपी ने पुलिस (Gonda Police) के सामने पिता की अपहरण की झूठी कहानी भी गढ़ी और फिरौती में 11 लाख रुपये मांगने की बात कही. पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो पूरी सच्चाई सामने आ गई. 
 
पैसों के लिए पिता की हत्या
ये वारदात थाना कौड़िया क्षेत्र के घुचुवापुर गांव की है. जहां रहने वाले प्रवीण तिवारी ने अपने दोस्त के रामकृपाल पाठक के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की साजिश रची. उसने दोस्त को दस हजार रुपये दिए और उसे भी इस साजिश में शामिल कर लिया. इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या कर दी, इसके बाद उन्होंने शव को बोरी में ईंट पत्थरों के साथ भरा और बोरी को मोटरसाइकिल पर रखकर चादर से ढककर ले गए. दोनों ने शव को आर्य नगर नहर पुलिया से नीचे फेंक दिया. पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले उसने पिता की गुमशुदगी और फिर अपहरण व 11 लाख की फिरौती मांगने की झूठी कहानी रची.
 
पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई
प्रवीण तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण और फिरौती का केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो पुलिस को शव नहर से बरामद हो गया. जिसके बाद पुलिस को प्रवीण की कहानी संदिग्ध लगी. इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ एसओजी टीम व थाने की फ़ोर्स को घटना के खुलासे के लिए लगा दिया. जिसके बाद पूरी सच्चाई सामने आ गई. दोनों अभियुक्तों को जब ये भनक लगी कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है तो वो मौके स फरार हो गए. 
 
दोनों आरोपियों को जेल भेजा
4 अगस्त तो पुलिस को सूचना मिली की दोनों आरोपी भागने की फिराक में हैं और सहजनवा के पास मौजूद हैं. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को अभियुक्त के पास दस हजार रुपये में से 4600 रुपये बरामद हो गए हैं. इसके साथ ही शव को छिपाने के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लाश ढकने के लिए प्रयोग की गई चादर को भी बरामद कर लिया है. पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने जुर्म को कुबूल कर लिया है. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 
 
ये भी पढ़ें- 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget