एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: सस्ते लोन का लालच देकर ऐप के जरिए बनाते थे अश्लील वीडियो, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

UP Police: गाजियाबाद में पुलिस ने ऐसे गैंग का खुलासा किया है. जिसमें लोगों को सस्ता लोन देने का लालच देकर एप के जरिए फोटो लिया जाता था. इसके बाद अश्लील फोटो वीडियो बनाकर मोटी रकम वसूल करते थे.

UP News: गाजियाबाद की साइबर सेल पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो लोगों को सस्ता लोन देने के लालच में ऐप के जरिए फोटो एडिट करके अश्लील फोटो वीडियो बनाकर बदनाम करने की कोशिश करता था. साइबर सेल और थाना इंदिरापुरम पुलिस ने इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद एसपी क्राइम दीक्षा शर्मा ने बताया कि जालसाज साइबर फ्रॉड के द्वारा लोगों से मोटी रकम वसूल रहे हैं. पुलिस इन पर लगातार कार्रवाई भी कर रही है लेकिन यह अपना जालसाजी का जाल अलग-अलग तरीकों से बुनते जा रहे हैं.

फोटो वायरल करने की देते थे धमकी
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि लोगों को सस्ता लोन दिलाने के नाम पर उनके मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवाए जाते थे. इसके बाद इन शातिर अभियुक्तों के पास एक ऐसा सॉफ्टवेयर था जिसके द्वारा फोन को हैक कर लेते थे. फोन का कांटेक्ट और गैलरी इन अभियुक्तों के पास आ जाती थी. लोन चुकाने के नाम पर लोगों के साथ गाली गलौज लोगों के अश्लील फोटो तैयार करके उनके तथा उनके रिश्तेदारों को भेजकर एफआईआर लिखवाने की धमकी देते थे. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल करने का डर दिखाते हुए उनसे अवैध उगाही करते थे. इस तरह से यह ठगी का धंधा चला रहे थे.

UP By-Elections: आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में सपा-बीजेपी में कड़ी टक्कर, अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार नहीं करने पर उठे सवाल

आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार
यह अभियुक्त अपने अन्य फरार साथियों के साथ मिलकर रेंट एग्रीमेंट बनवा कर उसी रेंट एग्रीमेंट के आधार पर अपने और अपने साथियों के आधार कार्ड अपना पता बदलवा लेते थे और आधार कार्ड के आधार पर फर्जी कंपनी फर्म दिखाकर बैंक खाता खुलवा लेते थे.  करंट अकाउंट ओपन के लिए ₹एक लाख रुपए और सेविंग अकाउंट के लिए ₹50 हजार रुपए इन्हें दिया करते थे. ब्लैकमेलिंग की रकम खातों में डलवा लिए जाते थे. शातिर अभियुक्तों ने ऐसे ही करोड़ रुपए की ब्लैकमेलिंग की है. पुलिस ने इनके कुछ अकाउंट को फ्रीज कराया है. इसके साथ ही अन्य खातों की जानकारी जुटाई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने मोहाल, सुनील कुमार, बलराम और फुरकान को गिरफ्तार किया गया है.

अन्य साथियों की तलाशी की जा रही है
पुलिस ने इनके पास से 247 एटीएम कार्ड, 14 बैंक पासबुक, 195 चेक बुक, 12 पैन कार्ड, 18  आधार कार्ड, 15 मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड, 7 वोटर आईडी कार्ड, ₹70000 नगद, पेटीएम स्वैप मशीन 1, यूपीआई कार्ड 02, मोहर 26  एक लैपटॉप और एक ब्रेजा कार बरामद की है. इनके फरार साथियों की तलाश भी जारी है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Agnipath Scheme: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- 'सुनहरे भविष्य की राह है अग्निपथ योजना', युवाओं से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget