एक्सप्लोरर

Farrukhabad: जमानत पर बाहर आए आरोपियों की धमकियों से परेशान रेप पीड़िता ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Farrukhabad Rape: आरोपियों ने पीड़िता के साथ दो महीने पहले रेप की वारदात को अंजाम दिया था. रेप के आरोप में दोनों को जेल भी हुई लेकिन कुछ दिन पहले ही वो जमानत पर बाहर आ गए थे.

Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां रेप पीड़िता (Rape Victim) ने आरोपियों की धमकी से तंग आकर खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली. पीड़िता को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है. 

ये घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भरेपुर गांव की है. यहां रहने वाली पीड़िता के साथ दो महीने पहले गांव के दो युवकों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया था. जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया. इस मामले में दोनों आरोपियों को जेल भी भेज दिया गया लेकिन बाद में वो जमानत पर बाहर आ गए. बाहर आने के बाद से हो दोनों आरोपी लगातार पीड़िता पर मुकदमा खत्म करने के लिए दबाव बना रहे थे और उसका विवाह भी नहीं होने की धमकी दे रहे थे. 

रेप पीड़िता ने खुद को लगाई आग

पीड़िता को लगातार मिल रही धमकियों से वो इतना परेशान हो गई कि उसने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली. गंभीर हालत में पीड़िता को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. हालत में सुधार न होने के कारण पीड़िता को पुलिस सुरक्षा में दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए भेज दिया गया है. पीड़िता के पिता ने फतेहगढ़ कोतवाली में आरोपी शिव, ओम व अंकित के खिलाफ बेटी को धमकाने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है. 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि जमानत पर आने के बाद अभियुक्त ओम कुशवाह और उसके भाई अंकित द्वारा युवती को परेशान किए जाने और शादी नहीं होने देने की धमकी देने से परेशान होकर उसने खुद को आग लगा ली. वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है, मेरे द्वारा वादी, पीड़िता और डॉक्टर से बात की गई है. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. पीड़िता को तुरंत लाइफ सेविंग एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए क्षेत्राधिकारी के साथ सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सीएम योगी और पीएम मोदी में कौन है बेहतर? किसान नेता राकेश टिकैत दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget