एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में अधिकारियों के सामने किसान ने की आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने ऐसे बचाई जान

UP News: अलीगढ़ की इगलास तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की. वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने किसान की जान बचाई.

Aligarh News: अलीगढ़ जिले की तहसील इगलास में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की. प्रशासनिक अमले के सामने आत्मदाह का प्रयास कर रहे किसान को मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया और किसी अप्रिय घटना को होने से रोक दिया. इस दौरान जिलाधिकारी (डीएम), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), स्थानीय विधायक, सांसद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शाश्वत त्रिपुरारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे. 

आत्मदाह का प्रयास करने वाला किसान भगवान सिंह बताया जा रहा है, जो कि इगलास थाना क्षेत्र के नगला जुझार गाँव का निवासी है. भगवान सिंह एक वरिष्ठ किसान होने के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) से भी जुड़े हुए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवान सिंह का अपने गांव में स्थित एक खेत को लेकर लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है. उनका आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने उनकी खेती की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है. प्रशासनिक स्तर पर बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई.

सुनवाई नहीं होने से किसान ने की आत्मदाह की कोशिश
किसान का कहना है कि उसने कई बार थाना, तहसील, लेखपाल और एसडीएम कार्यालय से लेकर डीएम तक गुहार लगाई, लेकिन उसे अब तक न्याय नहीं मिला. इसी पीड़ा और हताशा में आकर उसने समाधान दिवस के दौरान आत्मदाह जैसा खौफनाक कदम उठाने की ठानी, ताकि उसकी आवाज सुनी जा सके. किसान भगवान सिंह ने जैसे ही अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किसान को पकड़कर उससे पेट्रोल की बोतल छीनी और उसकी जान बचाई. 

SDM बोले- कोर्ट में विचाराधीन है मामला
एसडीएम इगलास शाश्वत त्रिपुरारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “किसान द्वारा उठाया गया यह कदम दुर्भाग्यपूर्ण है. इस मामले की जांच की गई है और पाया गया है कि यह भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है. ऐसे मामलों में प्रशासनिक स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती जब तक कोर्ट से कोई आदेश न हो. हमने इस संबंध में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक (आरआई) से रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें स्पष्ट हुआ है कि मामला कोर्ट में है. किसान को यह बात पहले ही स्पष्ट कर दी गई थी.”

एसडीएम ने आगे कहा कि प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों की समस्याओं का समाधान करता है, लेकिन यदि कोई मामला न्यायालय में चल रहा हो तो उसमें प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती. “हमने भगवान सिंह को आश्वासन दिया है कि जैसे ही कोर्ट का निर्णय आता है, प्रशासन उसे लागू कराने में पूरा सहयोग करेगा.”

किसान नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
इधर, भाकियू के स्थानीय प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि भगवान सिंह को न्याय नहीं मिला और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते किसान की समस्या का समाधान कर दिया जाता, तो आज आत्मदाह जैसा कदम उठाने की नौबत न आती.

ये भी पढ़ें : हरदोई: आइब्रो सेट कराने ब्यूटी पार्लर गयी महिला, नाराज पति ने काट डाली पत्नी की चोटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget