एक्सप्लोरर

Etah में दिल दहला देने वाली वारदात, थाने में शिकायत करने जा रहे किसान को रास्ते में कुल्हाड़ी से काट डाला

Etah News: एटा में 50 साल के किसान की 10-12 दबंगों ने रास्ते में घेरकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. मृतक का दबंगों के साथ दो दिन पहले विवाद हुआ था. जिसके बाद वो पुलिस थाने में शिकायत के लिए जा रहा था.

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) में एक 50 साल के किसान खड़ग सिंह की 10-12 लोगों ने रास्ते में घेरकर कुल्हाड़ी से हत्या (Murder) कर दी. दिल दहला देने वाली ये घटना यहां के थाना बागवाला क्षेत्र के कनिकपुर गांव की है. ये हत्या उस समय की गई जब मृतक अपने घर से थाने में बदमाशों की शिकायत दर्ज कराने के लिए जा रहा था. हत्या करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. मृतक का दो दिन पहले ही गांव के ही कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था. घटना की खबर मिलते ही पुलिस (Etah Police) मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दे दिए गए हैं. 

रास्ते में घेरकर किसान की हत्या

खबर के मुताबिक मृतक खड़ग सिंह का दो दिन पहले ही गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था. जिसके बाद उसने इस झगड़े की शिकायत भी बागवाला थाने में दर्ज करवाई थी. बुधवार को भी खडग सिंह भी थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवाने जा रहा था, लेकिन दबंगों ने उसे थाने तक पहुंचने ही नहीं दिया और करीब 10-12  लोगों ने उसे रास्ते में ही घेरकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी. 

पुलिस ने दी ये जानकारी

इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने कहा कि खड़क सिंह के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की जिसमें उसको चोटें लगी. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जानकारी के अनुसार दिनांक 15 अगस्त को दोनों पक्षों में मोटरसाइकिल निकलने पर छीटें लगने को लेकर विवाद हो गया था. इस मामले में 16 तारीख को अभियोग पंजीकृत किया गया था. आज फिर दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद ये वारदात हो गई. 

Janmashtami 2022: यूपी में जन्माष्टमी की छुट्टी में हुआ बदलाव, अब 18 की जगह 19 अगस्त को मिलेगा सार्वजनिक अवकाश

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद गांव में तनाव है. मौके पर डॉग स्क्वाड टीम थाना प्रभारी अन्य सभी लोग मौजूद हैं. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget