एक्सप्लोरर

Indian Railways: 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ आंदोलन की वजह से यूपी में ये ट्रेनें कैंसिल, इन ट्रेनों को रोका गया

UP News: यूपी में अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं के आंदोलन को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे ने कई ट्रेन को रद्द कर दिया है तथा कुछ को रोकना पड़ा है.

Indian Railways: रक्षाकर्मियों की भर्ती संबंधी केंद्र की नयी 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ युवाओं के आंदोलन को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे ने कई ट्रेन को रद्द कर दिया है तथा कुछ को रोकना पड़ा है. युवाओं की हिंसा में उत्तर प्रदेश के बलिया में यार्ड में खड़ी ट्रेन के एक खाली डिब्बे में आग लगा दी गयी. पूर्वोत्तर रेलवे एनईआर के जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने  बताया कि ' रेलवे स्टेशन के बाहर यार्ड में खड़ी एक ट्रेन के खाली डिब्बे में कुछ लोगों ने आग लगा दी, लेकिन आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और ज्यादा नुकसान नहीं हुआ.' 

12 ट्रेने कैंसिल की गई 
उन्होंने बताया कि युवाओं के आंदोलन को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने 12 रेलगाड़ियां निरस्त की हैं. इसमें वाराणसी-छपरा, छपरा-औरिहार, बलिया-वाराणसी, आजमगढ़-वाराणसी, प्रयागराज-रामबाग-मऊ, छपरा-वाराणसी, थावे- मसरख, मसरख-थावे, वाराणसी-बलिया और बनारस-पटना एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं. इसके अलावा 15 ट्रेन को फिलहाल रेलवे स्टेशनों पर रोका गया है और हालात सही होने पर उन्हें एक-एक करके गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है.

आधी दर्जन ट्रेनों को रोका गया
उत्तर मध्य रेलवे एनसीआर के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र में किसी भी ट्रेन के साथ तोड़फोड़ की अभी तक कोई सूचना नही हैं. उन्होंने बताया कि आधा दर्जन से अधिक ट्रेन को जगह-जगह रोका गया है और स्थिति सामन्य होने पर उन्हें गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है . मालवीय के अनुसार एनसीआर क्षेत्र में किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है. उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे क्षेत्र में किसी ट्रेन में तोड़फोड़ की कोई खबर नही हैं. आंदोलन के कारण एक ट्रेन वाराणसी-पटना 03289 को रदद किया गया है.

उल्लेखनीय है कि सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन करते हुए तीनों सेनाओं में सैनिकों की भर्ती संबंधी 'अग्निपथ योजना' की मंगलवार को घोषणा की थी, जिसके तहत सैनिकों की भर्ती चार साल की लघु अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी.योजना के तहत तीनों सेनाओं में इस साल करीब 46,000 सैनिक भर्ती किए जाएंगे. चयन के लिए पात्रता उम्र साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होगी और इन्हें 'अग्निवीर' नाम दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

Ghaziabad Crime: दोस्त की तरक्की से नाखुश युवक ने तीन गोलियां मारकर की हत्या, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Bundelkhand Crime: पानी पीने गए थे चार मजदूर, लोगों ने चोर समझकर बुरी तरह पीटा, बाद में इस शर्त पर छोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget