एक्सप्लोरर

Shamli News: शामली सीएचसी में समय से नहीं पहुंच रहे डॉक्टर, मरीजों की परेशानी देख DM ने दिए जांच के आदेश

UP News: मामले को लेकर शामली की डीएम जसजीत कौर ने कहा कि मीडिया द्वारा यह मामला हमारे संज्ञान में आया है, जांच में वहां पर कुछ अनियमितताएं मिली हैं.  इस संबंध में एसडीएम को निर्देशित किया जाएगा.

Shamli News: शामली में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड लगातार अपने पैर पसार रहा है, बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की नींद नहीं खुल रही है. डॉक्टर समय से अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं जिससे मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है. ताजा मामला शामली सीएचसी (Shamli CHC) का है.  सुबह साढ़े दस बजे तक सीएचसी से डॉक्टर (Doctors) नदारद मिले. जिले में  डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड तेजी से बच्चों में फैल रहा है.  वहीं परिजन अपने बच्चों को लेकर अस्पताल आ रहे हैं लेकिन शामली सीएचसी में बैठने वाले डॉक्टर साढ़े दस बजे तक भी अपने केबिन में नहीं पहुंच रहे है जिससे अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है.

स्वास्थ्य विभाग को पलीता लगा रहे डॉक्टर

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है लेकिन शामली के शामली के डॉक्टर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को पलीता लगाते हुए नजर आ रहे हैं. सीएचसी के कुछ डॉक्टर छुट्टी पर गए हैं और  जो छुट्टी पर नहीं है वे अस्पताल समय से नहीं पहुंच रहे हैं, ऐसे में मरीजों का इलाज कैसे होगा यह एक बड़ा सवाल है.

अस्पताल आईं महिला मरीजों ने कहा कि वे काफी देर से यहां खड़ी हैं लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर ही नहीं है. वहीं एक बुजुर्ग ने कहा कि टेस्ट करने के बाद डॉक्टर ने उन्हें आज बुलाया था यहां आकर देखा तो अस्पताल में कोई डॉक्टर ही नहीं है. बुजुर्ग ने कहा कि मैं कांधला से आया हूं. डॉक्टर न होने की वजह से मुझे समस्या हो रही है.

मामले को लेकर क्या बोलीं डीएम
इस पूरे मामले को लेकर शामली की डीएम जसजीत कौर ने कहा कि मीडिया द्वारा यह मामला हमारे संज्ञान में आया है. उन्होंने कहा कि जांच में वहां पर कुछ अनियमितताएं मिली हैं.  इस संबंध में एसडीएम को निर्देशित किया जाएगा कि वह समय-समय पर सुबह 10 बजे सीएचसी को चेक किया करें. 

उन्होंने कहा कि पिछले साल भी हमने चेकिंग कराई थी और सबका एक दिन का वेतन काटा था. हम सुनिश्चित करेंगे कि डॉक्टर समय से बैठें. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के जो सीनियर अधिकारी हैं उनको भी बोला जाएगा कि निरीक्षण करें ताकि डॉक्टर समय पर उपलब्ध रहें. उन्होंने कहा कि इस समय सर्दी, खांसी, बुखार का सीजन भी चल रहा है, इसलिए भी आवश्यक है कि डॉक्टर सुबह टाइम पर उपलब्ध रहें.

यह भी पढ़ें:

Gorakhpur News: 4 दिसंबर को 950 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे CM योगी, सिक्‍स लेन फ्लाईओवर का होगा शिलान्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?
Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget