एक्सप्लोरर

Mainpuri By Election: डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार करने मैनपुरी पहुंचे धर्मेन्द्र यादव, उपचुनाव को लेकर किया ये दावा

UP By-Election 2022: धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि पूरा परिवार एकजुट है और सभी लोग चुनाव में जुटेंगे. तेज प्रताप की इस चुनाव में बहुत अहम भूमिका रहेगी. नेता जी मैनपुरी के लोगों के दिलों में बसे हैं.

Mainpuri Bypoll 2022: मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Loksabha) के लिए होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने मुलायम सिंह की विरासत को संभालने की जिम्मेदारी बहू डिंपल यादव (Dimple Yadav) को सौंपी है. सपा ने इस सीट से डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतार दिया है. जिसके बाद सपा ने अब इस सीट पर चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है. मैनपुरी सीट से डिंपल यादव के नाम की घोषणा होने के बाद पूरा सैफई परिवार समेत तमाम नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. इसी कड़ी में पूर्व सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव (Dharmendra Yadav) आज चुनाव प्रचार करने मैनपुरी पहुंचे. 

धर्मेन्द्र यादव ने किया जीत का दावा

मैनपुरी में भाभी डिंपल यादव का साथ देने के लिए पूर्व सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने आज से प्रचार की कमान संभाल ली. उन्होंने सपा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और रूठे वोटरों को मनाने में जुट गए हैं. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से भी बात की और कहा कि इस सीट से डिंपल यादव की एतिहासिक जीत होगी. मैनपुरी की जनता ने हमेशा नेता जी का सम्मान किया है और इस बार लोग नेता जी को श्रद्धांजलि के रूप में वोट करके डिंपल यादव को भारी बहुमत से जीत दिलाएंगे.  

इस दौरान जब धर्मेंद्र यादव से परिवार की एकजुटता को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कि "पूरा परिवार एकजुट है और सभी लोग चुनाव में जुटेंगे. तेज प्रताप की इस चुनाव में बहुत अहम भूमिका रहेगी." धर्मेंद्र यादव ने कहा कि नेता जी मैनपुरी के लोगों के दिलों में बसे हैं. लोगों में नेता जी के लिए जो भाव है ये चुनाव उसी भाव का चुनाव है.

बीजेपी में इन नामों पर चर्चा 

एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी डिंपल यादव के नाम का एलान कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. बीजेपी में जिन तीन नामों पर चर्चा चल रही है. उनमें सबसे ऊपर प्रेम सिंह शाक्य का नाम है, जो पिछली बार इस सीट पर चुनाव लड़े थे. प्रेम सिंह शाक्य के बाद दूसरे नंबर पर रघुराज सिंह शाक्य का नाम चल रहा है. जबकि तीसरे नंबर पर ममतेश शाक्य का नाम है. हालांकि इससे पहले जब गुरुवार को अपर्णा यादव ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात की थी. जिसके बाद उनके मैनपुरी से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई थी. 

ये भी पढ़ें- 

Mainpuri By-Election: मैनपुरी में सपा के स्टार प्रचारक होंगे शिवपाल सिंह यादव? तेज प्रताप यादव ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget