एक्सप्लोरर

UP News: यूपी के डीजीपी बोले- सीएम योगी के संकल्प की वजह से क्राइम हुआ कंट्रोल, अब ये है पुलिस का लक्ष्य

UP News: कमिश्नरेट प्रणाली पर डीएस चौहान ने बताया कि इससे अपराध पर नियंत्रण हुआ है. यह मुख्यमंत्री की पहल पर हुआ पुलिस सुधार का बड़ा काम है. इस प्रणाली से पुलिस की जवाबदेही भी बढ़ी है.

UP News: यूपी (UP) के डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान (Devendra Singh Chauhan) ने एनसीआरबी (NCRB) के आंकड़ों के साथ-साथ राज्य की पुलिसिंग पर पहली बार बात करते हुए अपराध पर नियंत्रण कैसे किया, इसका खुलासा किया. डीजीपी डीएस चौहान ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और राज्य सरकार के यूपी को अपराध मुक्त करने के संकल्प की वजह से ही यह सम्भव हो पाया कि एनसीआरबी डाटा में हम 23वें नम्बर पर हैं.

डीजीपी ने टीम वर्क को श्रेय देते हुए सरकार की प्राथमिकताओं को अमल में लाने में सफलता की बात की. उन्होंने कहा कि महिला के प्रति अपराध पर खासतौर पर कार्य योजना बनाकर अपराध पर नियंत्रण किया गया. डीएस चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला अपराधों पर बेहद संवेदनशील हैं और इसका नतीजा यह है कि एंटी रोमियो स्क्वाड आज भी मजबूती से काम कर रहा है. आज यूपी में बच्चियां आराम से बाहर निकलकर घूम सकती हैं. सन्देश देने के लिए महिलाओं की भगीदारी यूपी पुलिस में बढ़ाई गई है.

'कोर्ट ने भी बुलडोजर की कार्रवाई को जायज ठहराया'

डीएस चौहान ने बताया कि अपहरण और रंगदारी को प्राथमिकता पर रखते हुए बड़े अधिकारियों को लगाकर यूपी को देश में सबसे बेहतर स्थिति में पहुंचाया है. बुलडोजर पर उन्होंने कहा कि ये कानूनी रूप से प्रावधानों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. कोर्ट ने भी बुलडोजर की कार्रवाई को जायज ठहराया है. मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे माफियाओं पर उन्होंने कहा कि हम सभी अपराधी को एक नजर से देखते हैं.

ये भी पढ़ें- श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने बीजेपी सांसद पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- राजनीतिक करियर खत्म करने के लिए रचा षड्यंत्र

मुहैया कराए जा रहे हैं हथियार: डीजीपी

कमिश्नरेट प्रणाली पर डीएस चौहान ने बताया कि इससे अपराध पर नियंत्रण हुआ है. यह मुख्यमंत्री की पहल पर हुआ पुलिस सुधार का बड़ा काम है. इस प्रणाली से पुलिस की जवाबदेही भी बढ़ी है और अगर राज्य सरकार चाहेगी तो कुछ अन्य शहरों में भी यह सिस्टम लागू किया जा सकता है. डीएस चौहान ने राज्य सरकार के पुलिस को मदद पर कहा कि सरकार की सोच में बदलाव आया है. अब संसाधनों में कमी नहीं आने दी जा रही है. सिर्फ लोग ही नहीं बढ़ाए जा रहे हैं, बल्कि हथियार भी मुहैया कराए जा रहे हैं.

डीजीपी बोले- राज्य सरकार ने साइबर थाने और ट्रेनिंग बढ़ाई

साइबर क्राइम और नार्को क्राइम पर उन्होंने कहा कि डार्क वेब के इस्तेमाल की वजह से हमें तकनीकी तौर पर मजबूत होने के लिए राज्य सरकार ने साइबर थाने और ट्रेनिंग बढ़ाई है. ड्रग्स को लेकर शुरू किए जा रहे अभियान पर डीजीपी ने बताया कि ड्रग्स के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है. स्पेशल थाने बनाकर पूरे राज्य में संगठित तरीके से कार्रवाई का लक्ष्य है. 

36वें स्थान तक पहुंचना है यूपी पुलिस का लक्ष्य

फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट पर यूपी के डीजीपी डीएस चौहान ने कहा कि 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और साल डेढ़ साल में फॉरेंसिक लैब का काम पूरा हो जाएगा. डीजीपी ने कहा कि 36वां स्थान सबसे नीचे का स्थान है और यूपी पुलिस का लक्ष्य है कि हम 23वें से 36वें स्थान पर जल्द से जल्द पहुंचे.

ये भी पढ़ें- यूपी में मदरसों के सर्वे के फैसले पर सपा सांसद बर्क ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- पैसा दीजिए तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget