एक्सप्लोरर

Jalaun News: मटकों पर दिखा महंगाई का असर, जालौन में दोगुनी हो गई कीमत

Jalaun News: पूरे उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने के साथ ही मिट्टी से बने मटकों की मांग भी बढ़ गई है. लेकिन इसके साथ ही इस बार मटकों के दामों में अच्छा खासा इजाफा भी हुआ है.

Jalaun News: पूरे उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने के साथ ही मिट्टी से बने मटकों की मांग भी बढ़ गई है. लेकिन इसके साथ ही इस बार मटकों के दामों में अच्छा खासा इजाफा भी हुआ है. कोरोना काल में लोगों ने ठंडे पानी से परहेज किया. लेकिन पिछले साल की तुलना में इस साल मटकों के दाम दोगुने हो गए हैं. मटका विक्रेता इसे महंगाई का असर बता रहे हैं. वहीं खरीददारी करने आए ग्राहकों का कहना है कि मटकों के दाम दोगुने हो गए हैं. 
 
गर्मियों में बढ़ी मटकों की मांग

बता दें कि इस बार की गर्मी ने शुरुआत में ही अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. आलम ये है कि तापमान अभी 42 डिग्री के करीब पहुंच गया हैं. अप्रैल में ये हालात है तो मई-जून के महीनों कितनी प्रचंड गर्मी पड़ेगी. वहीं गर्मी का मौसम शुरू होते ही शहर के बाजार में मटको की दुकानें लग चुकी हैं, जिनकी मांग भी बनी हुई है. लेकिन इस बार मटकों की कीमतों ने लोगों का पसीना निकाला हुआ है. पिछले साल की तुलना में इस साल मटके के दाम दोगुने हो गए हैं.
 
दोगुनी कीमत पर बिक रहे है मटके
 
बाजार में मटके की खरीदी के लिए पहुंचे प्रदीप ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार मटके काफी महंगे बिक रहे हैं. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी इनकी कीमत और बढ़ जाएगी. वहीं मटका खरीद रहे दूसरे ग्राहक राजू ने बताया कि वे दो मटके खरीदने आए थे, लेकिन मटकों के अधिक दाम को देखते हुए एक ही मटका खरीद कर ले जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि छोटे से मटके के कीमत पहले 60 से 70 रूपए हुआ करती थीं जो अब 150 से 200 रूपए के बीच बिक रहे हैं. 
 
मटकों पर दिखा महंगाई का असर
 
वहीं मटका विक्रेताओं का कहना है कि कोरोना के बाद से सभी चीजों के दाम बढ़ गए हैं. जिसके चलते ही मटकों के दाम भी बढ़े हैं. गर्मी को देखते हुए बाजार में मटके की मांग बनी हुई है. महंगाई की मार से देसी फ्रिज कहे जाने वाले मटके भी अछूते नहीं हैं. मटके के निर्माण के लिए मिट्टी, पैरा व लकड़ी सभी सामग्री खरीदनी पड़ती है. सभी के दामों में बढ़ोत्तरी हई है, जिसके कारण ही मटके के दाम भी बढ़े हैं. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget