एक्सप्लोरर

Varanasi News: वाराणसी में हरियाली के लिए सीआरपीएफ जवानों की पहल, अब तक लगाए 75 हजार से अधिक पौधे

वाराणसी को हरा भरा बनाने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने अब तक 75 हजार से अधिक पौधे लगा दिए हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) और ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque) की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने क्षेत्र को हरा-भरा करने की कोशिशों के तहत अब तक 75,000 से अधिक पौधे लगाए हैं. वाराणसी स्थित सीआरपीएफ की 95 बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार वृक्ष कहते हैं, "हमारे जवान विभिन्न सामाजिक संगठनों और सरकारी विभागों के सहयोग से मंदिर, शहर के पार्कों, मठों, संस्थानों और स्कूलों में वृक्षारोपण का काम कर रहे हैं."

2019 में पौधे लगाने का काम किया था शुरू
अधिकारी ने बताया कि वाराणसी में अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा 2019 में पौधारोपण का कार्य शुरू किया गया था और यह अभी भी जारी है. कमांडेंट ने कहा कि अब तक जिले में करीब 75,000 पौधे रोपे जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के जवान पौधारोपण के साथ-साथ आम जनता को पर्यावरण की रक्षा करने और उसे बढ़ावा देने की शपथ भी दिलाते हैं.

बृक्ष ने कहा, "समाज को जागरूक किए बिना पर्यावरण को संरक्षित नहीं किया जा सकता. मुख्य रूप से देश की युवा पीढ़ी और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करना जरूरी है. हमें देश के बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की आदत डालनी होगी. उन्हें पर्यावरण के महत्व के बारे में बताना होगा, तभी आने वाली हर पीढ़ी अपने दायित्वों को समझ पाएगी.पौधों को लगाने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण कार्य उनकी देखभाल और संरक्षण करना है. हमारा प्रयास रहता है कि जितने पौधे लगाए जा रहे हैं, उनमें से अगर 50 प्रतिशत पौधे भी बच जाते हैं तो यह बड़ी उपलब्धि होगी.''

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की मुश्किलें फिर बढ़ीं, अब भाई अफजाल अंसारी की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

पौधे लगाने के बाद होती है निगरानी
बृक्ष ने बताया कि पौधों को लगाने के बाद जवान आसपास के लोगों और बच्चों को उनके संरक्षण की शपथ दिलाते हैं. उन्होंने कहा कि हमने निगरानी दल भी बनाए हैं, जिसके सदस्य पौधों की देखरेख करने के साथ ही सूख चुके पौधों की जगह नये पौधे लगाते हैं. बृक्ष के मुताबिक, सीआरपीएफ ने वाराणसी में सृजन सामाजिक विकास न्यास, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और वन विभाग के सहयोग से साल 2019 में 10,000 पौधे लगाए थे, जिनमें सागौन, आम, अमरूद, आंवला, अशोक, गुड़हल, अर्जुन, नीम, जामुन आदि के पौधे शामिल थे. 

कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष  ने बताया कि 2020 में अशोक, जामुन, अमरूद, आंवला, आम आदि के 20,000 पौधे, जबकि 2021 में पाकड़, पीपल, बरगद, आंवला, आम, अमरूद, अशोक, अर्जुन, नीम और जामुन के 22,000 पौधे रोपे गए थे. बृक्ष के अनुसार, वर्ष 2022 में अब तक अशोक, गुड़हल, अर्जुन, नीम, जामुन, आंवला, आम, अमरूद, पाकड़, बेल और बरगद आदि के कुल 23,500 पौधे लगाए जा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget