एक्सप्लोरर

Kannauj News: कन्नौज में ऑटो चलाते दिखे बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक, पीछे बैठी थी सवारी, जानिए- क्या है मामला?

Kannauj News: कन्नौज में इस महीने यातायात माह की शुरुआत हुई है. ऐसे में लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक खुद सड़क पर उतरे और ऑटो चलाकर लोगों को संदेश दिया.

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj) में इन दिनों एक वीडियो (Video) को लेकर लोगों में काफी चर्चा हो रही है. इस वीडियो में बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक (BJP MP Subrat Pathak) कन्नौज की सड़कों पर ऑटो चलाते हुए नजर आ रहे हैं. यही नहीं उनके ऑटो में पीछे की तरफ एक सवारी भी बैठी हुई नजर आ रही है. अक्सर लग्जरी कारों में सफर करने वाले सुब्रत पाठक को इस तरह देखकर हर कोई हैरान रह गया. आखिर क्या है ये पूरा माजरा आपको आगे समझाते हैं. 

बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने चलाया ऑटो

आप अपने माननीय नेताओं, विधायकों और सांसदों को अक्सर बड़े-बड़े काफिलों में चलते हुए देखा होगा. जिनके आने सड़कों पर ट्रैफिक रोक दिया जाता है और उनकी गाड़ियां फर्राटा भरते हुए आगे की ओर निकल जाती है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ऑटो लेकर निकल पड़े. इससे पहले कि आप ज्यादा कन्फ्यूज हो जाए हम आपको बता ही देते है कि ये पूरा मामला आखिर है क्या? दरअसल कन्नौज जिले में इस महीने से यातायात माह की शुरुआत हुई है. ऐसे में वाहनों चालकों को नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए बीजेपी सांसद खुद सड़कों पर उतर आए और ऑटो चलाकर लोगों को नियमों के मुताबिक गाड़ी चलाने की अपील की. 

बीजेपी सांसद लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक करते हुए ऑटो चालक बन गए और खुद सड़कों पर यातायात की स्थिति को जाना और धीमी धति से वाहन चलाने का संदेश दिया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि जीवन बहुत अनमोल है इसको संभालकर रखना हमारी जिम्मेदारी है. सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने के लिए लोगों को समय-समय पर यातायात नियमों की जानकारी दी जाती है. हम सबकी भी जिम्मेदारी बनती है कि यातायात नियमों का पूर्णतया पालन कर खुद को भी सुरक्षित करें और दूसरे को भी सुरक्षा दें. 

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव का दावा- 'बूथ पर बीजेपी समर्थकों ने किया कब्जा, मुस्लिमों और सपा के वोटर और एजेंट को भगाया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
कानपुर को मिलेगी 411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी देंगे प्रमाण पत्र
कानपुर को मिलेगी 411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी देंगे प्रमाण पत्र
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस ने निकाली मशाल यात्रा
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस ने निकाली मशाल यात्रा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget