एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती जेल में कैदियों ने सिपाहियों के साथ की मारपीट, पीड़ितों ने ड्यूटी करने से किया इंकार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की जेल में तैनात सिपाहियों ने जेल में ड्यूटी करने से मना कर दिया. सिपाहियों ने जेल के अफसरों की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाते हुए ड्यूटी करने से मना कर दिया.

UP News: बस्ती जेल में खाकी ने बगावत के सुर नजर आ रहे हैं. यह बगावत जेल के सिपाहियों ने अफसरों की तानाशाही के रवैये के खिलाफ की गई है. दरअसल, कथित तौर पर मामला जेल में बंद बंदियों द्वारा सिपाहियों के साथ मारपीट का है. कैदियों ने जेल में ड्यूटी कर रहे सिपाहियों को थप्पड़ मारे और उन्हें अपमानित किया और जब पीड़ित सिपाहियों ने जेल अधीक्षक से इस बात की शिकायत की तो कोई एक्शन नहीं लिया गया. जिससे सिपाहियों में आक्रोश फैल गया और जेल में ड्यूटी करने वाले सारे सिपाहियों ने जेल अफसरों के खिलाफ बगावती तेवर अपनाते हुए विरोध करने लगे.

सिपाहियों ने किया ड्युटी करने से इंकार
बता दें कि सिपाहियों का आक्रोश यहां तक बढ़ गया कि सिपाहियों ने ड्यूटी करने से भी इंकार कर दिया. पीड़ित सिपाही इलू राणा, शोएब और सूरज के साथ कुछ अन्य कैदियों ने मारपीट की. जेल में बंद कैदियों ने उन्हे थप्पड़ तक मार दिए. जिससे सिपाहियों को चोटें भी आई है. इस बात की शिकायत करने पर जेल अधीक्षक ने बंदियों पर एक्शन लेने के बजाए उल्टा उन्हे सस्पेंशन का डर दिखाया गया. जिन कैदियों ने सिपाहियों को मारा उसके सामने जेल अधीक्षक ने उल्टा उन्हे ही डांटा, जिससे क्षुब्ध होकर सिपाही जेल के बाहर आ गए और मांग करने लगे कि जब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाती वो अपनी इज्जत दांव पर रखकर ड्यूटी नहीं करेंगे.

Ghaziabad News: गाजियाबाद नगर निगम ने RWA को दी चेतावनी, सिक्योरिटी के नाम पर गेट बंद करने पर वसूला जाएगा जुर्माना

जेल अधीक्षक ने जल्द ठीक होने का किया दावा
पीड़ित सिपाहियों ने यह मांग की है कि जेल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. पूरा मामला जब तूल पकड़ता देख जेल अधीक्षक वीके पांडे खुद सिपाहियों से बात करने के लिए जेल के बाहर आए मगर काफी देर समझने और मान मनौव्वल के बावजूद नाराज सिपाही मानने को तैयार नहीं थे. जेल अधीक्षक ने कहा कि छोटी बात को बड़ा करके पेश किया जा रहा है और अनुशासनहीनता भी की जा रही है लेकिन जल्द ही सब कुछ ठीक कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Gorakhpur Crime News: छत्तीसगढ़ के युवक को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह सदस्य गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget