एक्सप्लोरर

Bareilly News: नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में गहराया विवाद, जमकर हुई पत्थरबाजी, प्रधान के भाई की मौत

Bareilly News: दरअसल दोनों पक्षों के बीच नाली बनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, ग्राम प्रधान नाली का निर्माण करवा रहा था, जबकि दूसरा पक्ष उसका विरोध कर रहा था. जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश में बरेली (Bareilly) के शेरगढ़ में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव (Stone Pelting) हुआ, जिससे ग्राम प्रधान के बड़े भाई की मौत हो गई जबकि दो लोग पथराव में घायल हो गए. ये विवाद नाली निर्माण को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया. गांव में हुई इस घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस (Police) बल को तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

ये घटना शेरगढ़ थाना क्षेत्र के नगरिया कला की है, जहां नाली के विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ. जिसमें ग्राम प्रधान के बड़े भाई शराफत की पत्थर लगने से मौत हो गई, जबकि प्रधान के छोटे भाई भी पथराव से घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि गांव में ग्राम प्रधान नाली का निर्माण करवा रहे थे, जबकि दूसरा पक्ष नाली का विरोध कर रहा था. जिसकी वजह से दोनों पक्षों में विवाद हो गया और फिर दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया. 

पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शेरगढ़ थाना क्षेत्र के नगरिया कला गांव में नाली के विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया. जिसमें पथराव हुआ और पथराव की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के भाई की ओर से 8 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है. जिसमें से 4 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. गांव में एहतियातन पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- Watch: 'इधर देखो, मेरे बड़े भाई... तुम पर गर्व है, तुम योद्धा हो', राहुल के स्वागत में प्रियंका का बीजेपी पर तंज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget