एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने तेज रफ्तार कार पलटकर ट्रक से टकराई, 5 की मौत

Bareilly Road Accident:  यूपी के बरेली में एक स्विफ्ट डिजायर कार का टायर फटने से कार पलटकर रॉन्ग साइड चली और दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई. इस हादसे में कार सवार 5 की मौत हो गई है.

Bareilly Road Accident: यूपी के बरेली (Bareilly) में हुए दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. जहां एक स्विफ्ट डिजायर कार (Swift Dzire Car) का टायर फटने से कार पलट गई और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई. ये हादसा इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाईपास के पास अहलादपुर पुलिस चौकी के पास हुआ. इस हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग उत्तराखंड के रामनगर (Ramnagar) से हरदोई (Hardoi) जा रहे थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

टायर फटने से पलटी स्विफ्ट डिजायर कार

खबर के मुताबिक उत्तराखंड के रामनगर में रहने वाले पांच लोग स्विफ्ट डिजायर कार से हरदोई में जियारत के लिए बिलग्राम दरगाह जा रहे थे. जैसे ही ये लोग इज्जतनगर इलाके में नेशनल हाइवे 24 बड़े बाईपास पर अहलादपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचे उनकी कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार पलटकर रॉन्ग साइड चली गई और सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. 

कार सवार 5 लोगों की मौत

मृतकों की पहचान नैनीताल जिले के थाना कोतवाली में रहने वाले मो. सगीर, मुजम्मिल, मो. ताहिर, इमरान और मो. फरीद के रूप में हुई है. पुलिस ने पांचों शवों के पंचनामा कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों के परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी गई है. बताया जा रहा है कि दो कारों में सवार होकर ये सभी लोग हरदोई जियारत के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में एक कार हादसे का शिकार हो गई. 

एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इज्जतनगर क्षेत्र में सुबह ये दर्दनाक हादसा हुआ है. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, सभी के शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया गया है. पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget