एक्सप्लोरर

Baghpat: खतौली उपचुनाव को लेकर जयंत चौधरी का दावा, RLD के सिंबल पर मजबूती से लड़ा जाएगा चुनाव

UP News: खतौली विधानसभा सीट बीजेपी विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता जाने के बाद खाली हुई है. चुनाव आयोग ने इस सीट पर 5 दिसंबर को वोटिंग कराने का एलान किया है जबकि 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे.

Jayant Chaudhary in Baghpat: राज्यसभा सदस्य व आरएलडी (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) बागपत (Baghpat) पहुंचे जहां उन्होंने खतौली विधानसभा सीट (Khatauli Seat) पर होने वाले उप चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि इस सीट पर आरएलडी के सिंबल पर चुनाव लड़ा जाएगा. गठबंधन यहां मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारेगा. वहीं दूसरी तरफ उन्होंने यूपी में खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधा पर भी सवाल उठाए  और कहा कि हम चाहते हैं कि खेल और खिलाड़ी के विकास पर पूरा ध्यान दिया जाए.

खिलाड़ियों की सुविधा को लेकर कही ये बात

जयंत चौधरी आज कंडेरा गांव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ करने पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी गुजरात में जो नेशनल गेम्स हुए थे उसमें उत्तर प्रदेश को आठवां स्थान मिला है. एक छोटी सी दिल्ली ने हमारे प्रदेश से ज्यादा पदक प्राप्त किये हैं क्योंकि यहां पर खिलाड़ियों के लिए बुनियादी सुविधाएं नहीं है. खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम, तकनीकी शिक्षा देने वाले गुरु और सरकारी नौकरी में प्राथमिकता होनी चाहिए तभी खिलाड़ी प्रोत्साहित होते हैं. उन्होंने कहा कि खुद मेरे द्वारा भी 100 प्रतिशत सांसद निधि को खेल के ढांचे को तैयार करने के लिए समर्पित किया गया है.
 
खतौली विधानसभा सीट को लेकर बड़ा दावा
जयंत चौधरी ने खतौली विधानसभा में उपचुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया. ये सीट बीजेपी विधायक विक्रम सिंह की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई है. इस सीट पर भी 5 दिसंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे. जयंत ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था है यह सिद्ध हो चुका है. यहां के चुनाव में गठबंधन का प्रत्याशी दमदार होगा और मजूबती से रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई, अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा ना करके चीतों पर सस्ती चर्चा करने में ज्यादा खुश है. रालोद निकाय चुनाव को भी मजबूती के साथ लड़ेगी. 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget