एक्सप्लोरर

Baghpat Murder: बागपत में हिस्ट्रीशीटर बदमाश की सिर में गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ शव देख कांप उठे लोग

Baghpat Murder: पुलिस को मौके से शराब की दो फूटी हुई बोतल बरामद हुई हैं. मृतक जितेंद्र की शर्ट फटी हुई थी. मौके पर एक और फटी शर्ट मिली है. पुलिस ने मृतक के दोस्त पर ही हत्या का शक जताया है.

Baghpat Murder: उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat) में एक हिस्ट्रीशीटर (History Sheeter) बदमाश की उसी के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. हिस्ट्रीशीटर का नाम जितेन्द्र बताया जा रहा है. उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला. इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस (Police) का कहना है कि जितेन्द्र के खिलाफ हत्या समेत 15 मुकदमें दर्ज थे. पुलिस ने दावा किया है कि हिस्ट्रीशीटर की हत्या उसके दोस्त अंकुर ने की है. 

हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या
खबर के मुताबिक रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र अपने चचेरे भाई प्रवीण के घेर में सोया हुआ था. रात के समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. सुबह जब परिवार के लोग घेर में गए तो वहां कमरे में खून से लथपथ जितेन्द्र का शव चारपाई पर पड़ा मिला. उसके सिर में गोली मारी गई थी. जितेन्द्र की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस को मौके से शराब की दो फूटी हुई बोतल और एक बना हुआ पैग भी बरामद हुआ है. जितेंद्र की शर्ट फटी हुई थी. मौके पर एक और शर्ट फटी हुई मिली है. ऐसा लगता है कि घटना के दौरान जितेंद्र और आरोपी के बीच संघर्ष भी हुआ था. पुलिस का दावा है कि जितेन्द्र की हत्या उसकी के दोस्त अंकुर ने की है. 

बैंक लूट का आरोपी था जितेंद्र
मृतक जितेन्द्र दो साल पहले लूंब गांव में हुई बैंक लूट का आरोपी था. इस वारदात में जितेंद्र बैंक से सात लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था. इस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था. इसी को लेकर जितेन्द्र का दिल्ली में ऑपरेशन होना था, लेकिन हाई ब्लड प्रेशर होने की वजह से वो घर आ गया था. जितेंद्र के खिलाफ हत्या, बैंक लूट आदि के 15 मुकदमे दर्ज थे. 

ये भी पढ़ें- UP Breaking News Live: मेरठ में बढ़ रहे डेंगू के मामले, अब तक मिल चुके हैं 91 नए मरीज, 14 एक्टिव केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget