एक्सप्लोरर

PFI Ban: 'आतंक और दंगा फैलाने वालों पर होगा कड़ा प्रहार', पीएफआई बैन पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान

Ayodhya News: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने पीएफआई पर बैन का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति देश में आतंक, दंगे और नफरत को फैलाएगा उसके ऊपर किसी न किसी रूप में अवश्य प्रहार होगा.

Ayodhya News: अयोध्या की रामलीला में परशुराम की भूमिका निभाने आए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने पीएफआई पर बैन (PFI Ban) लगाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इसके लिए धन्यवाद कहा. उन्होंने कहा जो व्यक्ति देश में आतंक, दंगे और नफरत को फैलाएगा उसके ऊपर किसी न किसी रूप में अवश्य प्रहार होगा. पीएफआई का पक्ष लेने वालो पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि हर युग में दुष्ट अत्याचारी और असुर रहे हैं जो अत्याचारियों की भाषा है वही उनका पक्ष ले रहे है. उनके साथ रावण की भूमिका निभा रहे एक्टर शाहबाज खान ने कहा हर युग में अच्छे और बुरे लोग होते है मैं समझता हूं सच्चा मनुष्य वही है जो सच्चे मन से देश प्रेम करें और सद्भावना के साथ रहे. 

पीएफआई बैन मनोज तिवारी ने कही ये बात
अयोध्या की रामलीला में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी परशुराम की भूमिका निभा रहे हैं. इसी अंदाज में उन्होंने पीएफआई पर बैन का स्वागत किया और इस फैसले को लेने के लिए पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद कहा. इस मौके पर उन्होंने ऐसे लोगों पर भी हमला बोला जो पीएफआई के समर्थन में बयानबाजी कर रहे हैं. मनोज तिवारी ने कहा कि हर युग में असुर भी रहे हैं. हर युग में दुष्ट भी रहे हैं अत्याचारी भी रहे हैं तो अत्याचारियों की जो भाषा है वही ये लोग बोल रहे हैं. जिसकी जांच में बम बनाने की ट्रैनिंग जैसे बाते सामने आ रही है उसके बाद भी अगर कोई उनका सपोर्ट करता है तो मैं समझता हूं कि आने वाले दिनों में ये देश उनको जवाब देगा. 

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से जब उत्तराखंड की अंकिता के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि नारी की रक्षा के लिए जो भी आगे आएगा उसका देश समाज बहुत सम्मान करेगा जो भी नारी के खिलाफ अत्याचार करते हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए चाहे वह कोई भी हो. 

UP Politics: अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा- हम आने वाले समय में इतिहास बनाएंगे  

अयोध्या की रामलीला में रावण के किरदार में एक्टर शाहबाज खान

अपनी दमदार आवाज से रावण के किरदार में जान डालने वाले जाने माने एक्टर शाहबाज खान भी अयोध्या की रामलीला में रावण की भूमिका निभा रहे हैं. इस बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने भी अपने रावण वाले ही अंदाज में कहा कि 'हर युग में अच्छे बुरे लोग होते हैं, समाज में देश में अच्छे बुरे लोग तो है ही उसी तरह हमारे यहां भी कुछ लोग बहुत क्रिटिकल होते हैं, सच्चा मनुष्य वही है जो सच्चे मन से देश प्रेम करें और सद्भावना के साथ रहे.

एक्टर शाहबाज खान भले ही रावण का किरदार निभा रहे हैं लेकिन उन्होंने सबको रावण नहीं बनने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा संदेश ये है कि इंसान को कभी अभिमान नहीं करना चाहिए, चाहे वो कुछ भी बन जाए. हमेशा जमीन से जुड़कर रहना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- 

Watch: आजमगढ़ में अखिलेश यादव पर फिर बरसे ओम प्रकाश राजभर, राम और रामायण से रावण तक का किया जिक्र 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget