एक्सप्लोरर

Amethi News: पिता की डांट से आहत विवाहिता बेटी ने कुएं में लगाई छलांग, बचाने गई दो बहनें भी कूदी, 2 की मौत

Amethi News: चश्मदीद महिला के मुताबिक उसने कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुनी, उसने जब देखा तो दो बहनें कुएं में गिर गई थीं, जिसके बाद उसने चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पिता की डांट से नाराज होकर विवाहिता बेटी ने कुएंं में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं उसे बचाने के लिए पीछे से दो और बहनें कुएं में कूद गईं. जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरी झाड़ में फंस गई जिससे उसकी जान बच गई. ग्रामीणों ने दोनों बहनों को बाहर निकालकर सीएचसी तिलाई में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. देर रात एसपी इलामारन ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से मुलाकात की. 
 
ये घटना मोहनगंज थाना क्षेत्र के फूला गांव की है, जहां रहने वाले शिवदर्शन मौर्य की 6 बेटियां और दो बेटे हैं. शिवदर्शन का एक बेटा संदीप दिल्ली में रहता है जबकि दूसरे बेटे मंशाराम की दिमागी हालत ठीक नहीं है. मंशाराम कुछ दिनों से लापता था जिसे लेकर संदीप अपनी विवाहिता बहन शिवकुमारी से फोन पर बात कर रहा था. शिवकुमारी ने अपने भाई को फोन पर बताया कि मंशाराम पिता की डांट के कारण कहीं चला गया है उन्हें समझाओ. ये बात उसके पिता शिवदर्शन ने सुन ली. 
 
पिता की डांट से आहत होकर कुएं में कूदी
शिवदर्शन ने अपने बारे में हो रही बातों को सुनकर शिवकुमारी को फटकार लगा दी और कहा कि तुम बाप-बेटे की लड़ाई कराना चाहती हो. इसके बाद शिवदर्शन बैग लेकर घर छोड़कर जाने लगा, जिस पर शिवकुमारी ने पिता को बहुत मनाने की कोशिश की लेकिन जब वो नहीं माने और घर से बैग लेकर निकल गए तो शिवकुमारी भी गुस्से में घर से बाहर निकलकर जंगल में स्थित कुएं की ओर भागी जो घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर था. अनहोनी की बात समझते ही छोटी बहनें चन्द्रकांति और शिवकांति भी उसके पीछे दौड़ पड़ीं. जिसके बाद शिवकुमारी ने कुएं में छलांग लगा दी, उसे बचाने के लिए छोटी बहन चंद्रकांति भी कुएं में गिर गई लेकिन शिवकांति झाड़ में फंसने की वजह से कुएं में गिरने से बच गई. 
 
चश्मदीद महिला ने बताई पूरी कहानी
गांववालों ने किसी तरह शिवकुमारी व चन्द्रकांति को कुएं से निकाला और सीएचसी तिलोई ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं शिवकांति को मामूली रूप से घायल हुई है. घटना के वक्त पास मौजूद महिला ने बताया कि उन्हें कुएं में कोई चीज गिरने की आवाज आई जब उन्होंने देखा तो दोनों बहनें कुएं में कूद गईं थी, जिसके बाद उन्होंने चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्हें बाहर निकाला।
 
दो सगी बहनों की मौत की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. देर रात पुलिस अधीक्षक इलामारन भी घटनास्थल  पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget