एक्सप्लोरर

Aligarh News: गणपति स्थापना करने पर रूबी खान को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- 'मैं डरने वाली नहीं'

Aligarh News: अलीगढ़ में बीजेपी नेता रूबी आसिफ खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. घर में गणपति स्थापना के बाद कट्टरपंथियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.

Aligarh News: अलीगढ़ में बीजेपी (BJP) नेता रूबी आसिफ खान गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) के मौके पर अपने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित करने के बाद सुर्खियों में बनी हुई हैं. घर में गणपति की स्थापना को लेकर मौलानाओं ने अपना विरोध जताया है. जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए रूबी ने कहा कि मौलानाओं ने पहले भी उनके विरोध में पोस्टर (Poster) लगवाए हैं और अब भी वो विरोध कर रहे हैं लेकिन वो उनसे डरने वाली नहीं हैं. उन्होंने कहा कि भगवान-ईश्वर एक है. रूबी आसिफ खान अलीगढ़ (Aligarh) बीजेपी महिला मोर्चा जयगंज की मंडल उपाध्यक्ष हैं.

रूबी खान को जान से मारने की धमकी 

रूबी खान शाहजमाल के माबूद नगर में रहती हैं. उन्होंने बताया कि 'मैंने 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की अपने घर में 7 दिनों के लिए स्थापना की थी. मैं पूरे विधि विधान से 7 दिन बाद गणेश जी को विसर्जन के लिए लेकर जाऊंगी. मैंने पहले भी अपने घर में भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की थी जब अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नींव रखी थी, उस वक्त भी कट्टरपंथी लोगों ने विरोध करते हुए इस्लाम से खारिज करने के फतवे जारी किए और मेरे पोस्टर लगवा दिए थे. अभी भी इन कट्टरपंथी लोगों ने पहले जैसा दौर अपना लिया और अभी मुझे धमकियां जान से मारने की मिल रही हैं कि इस्लाम से खारिज कर दो लेकिन मैं डरने वालों में से नहीं हूं ना ही मैं डरूंगी." 

कट्टरपंथियों का रूबी का जवाब

रूबी खान ने कहा कि "मैं पूरे विधि विधान से भगवान गणेश जी का विसर्जन करूंगी. मेरा पूरा परिवार और मेरे पति साथ हैं. आसपास के लोग भी मेरे साथ हैं लेकिन आगे जाकर सभी कट्टरपंथी मुसलमान रहते हैं जो मेरे विरोध में खड़े हुए हैं लेकिन मैं उनके विरोध से नहीं डरूंगी"

गणपति स्थापना पर क्या बोले रूबी की पति
रूबी के पति आसिफ खान ने बताया कि "मेरी पत्नी ने पूरे विधि विधान के साथ 7 दिन के लिए घर में गणेश जी की स्थापना की है और 7 दिन बाद पूरे विधि विधान से धूमधाम के साथ विसर्जन करने जाएंगी. उनको मौलाना से बराबर धमकियां मिल रही हैं, फतवे जारी कर रहे हैं लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं. जो हमने काम किया है वो ऊपर वाले के लिए किया है. हमारा मानना है कि भगवान अल्लाह एक है.

Lucknow Hotel Fire: लखनऊ के जिस होटल लेवाना में लगी भीषण आग, वह अंदर से ऐसा दिखता था, देखें तस्वीरें

आसिफ बोले- हिन्दुस्तानी बनकर रहेंगे

आसिफ ने कहा कि पहले भी जब पीएम मोदी ने राम मंदिर की नींव रखी तो मेरी पत्नी ने 5100 रुपये की मिठाई बांटी थी और घर में श्रीराम की स्थापना की थी. तब भी मुस्लिम कट्टरपंथियों ने शहर में उनके खिलाफ पोस्टर लगवाए थे कि रूबी खान हिन्दू बन गई है इसे जिंदा जला दो. इसके परिवार को इस्लाम से खारिज कर दो. उन्होंने कहा कि हम इन धमकियों से बिल्कुल नहीं डरेंगे. हम हिंदुस्तानी हैं और हिंदुस्तानी बनकर रहेंगे. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: भारत के दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर मायावती की आई पहली प्रतिक्रिया, दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget