Aligarh News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की पिटाई, कार्रवाई न होने पर परिवार ने लिखा- 'यह मकान बिकाऊ है'
Aligarh News: अलीगढ़ लड़की छेड़खानी और विरोध करने पर पिता से मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार ने जब पुलिस थाने में इसकी शिकायत की तो वहां भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई.

Aligarh News: अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव मोरथल में दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा छेड़खानी करने व विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है. ये घटना 4 सितंबर की है. पीड़ित परिवार ने जब पुलिस (Police) में शिकायत दर्ज कराने को तहरीर दी तो कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिस पर पीड़ित परिवार व उनके साथ के अन्य लोगों ने अपने घर के बाहर 'यह मकान बिकाऊ है' लिख दिया. इस खबर के सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और घर के बाहर लिखे ये स्लोगन पुतवा दिए. गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. पुलिस पलायन की बात को गलत बता रही है.
घर के सामने लिखा 'ये मकान बिकाऊ है'
दरअसल गांव मोरथल में मिश्रित आबादी के लोग रहते हैं. यहां दलित समाज के भी कुछ परिवार है. दलित समाज के परिवारों के लोगों का आरोप था कि विशेष समुदाय के लोग उनकी बेटियों के साथ छेड़खानी करते हैं और अश्लील कमेंट करते हैं. इस बात का जब विरोध एक परिवार द्वारा किया गया तो वो लोग मारपीट पर उतारू हो गए. पुलिस से शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. जिसके बाद उन्होंने अपने घर के सामने मकान बिकाऊ है का पोस्टर लगवा दिया. यहां चार ऐसे घर है जहां ये लिखा गया था. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया और मकान का बाहर लिखे इन शब्दों को पुतवा दिया.
पीड़ित परिवार ने लगाया आरोप
पीड़ित लड़की ने बताया कि ये घटना हुई थी, यह कसाईयों के लड़के हमारी गली में आते जाते थे और भद्दे कमेंट करते थे. जब लड़की ने ये बात पापा को बताई तो उन्होंने लड़कों से बात की, लेकिन दबंगों ने उनके साथ मारपीट कर दी. मुझे बाहर खींचने की कोशिश की और कहा कि तुम्हें मारेंगे. इस मामले की शिकायत करने जब वो थाने गए तो वहां भी सुनवाई नहीं हुई. जिसके बाद हमें अपने घर के बाहर ये लिखना पड़ा. वहीं इस बारे में जब दूसरे पक्ष से बात करने की कोशिश की गई तो कोई बात करने को राजी नहीं हुआ.
UP Politics: कौन होगा विपक्ष में पीएम का उम्मीदवार? ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब, नीतीश कुमार पर दिया ये बयान
पुलिस ने पलायन की बात को नकारा
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि 4 सितंबर को थाना हरदुआगंज से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो पक्षों में आपसी वाद विवाद को लेकर मारपीट हुई है. दोनों पक्षों के अभियोग थाना हरदुआगंज में पंजीकृत करा दिए गए. मामले की संवेदनशीलता देखते हुए सीओ, एसडीएम व अन्य अधिकारियों द्वारा गांव का भ्रमण किया गया है. अब वहां पर पूरी तरह शांति है. वहीं उन्होंने पलायन की बात को भी गलत कहा. उन्होंने कहा कि जो वादी पक्ष है वो घर पर ही मौजूद है और वहीं पर बना हुआ है. साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढें-






















