एक्सप्लोरर

UP Politics: बेटे अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोलने पर भड़के अफजाल अंसारी, कहा- 'वो जो कर सकते थे, वो सब कर रहे हैं'

Ghazipur News: बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि बीजेपी सरकार को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए. संजीव बालियान से कोई बड़ा जाट नेता नहीं है और बीजेपी वहां की सीट हार गई.

Afzal Ansari Attack on BJP: गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी इन दिनों प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत लगातार सड़कों का शिलान्यास और लोकार्पण का कार्यक्रम कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने सैदपुर में 6 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास कार्यक्रम किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार पर जोरदार निशाना साधा और कहा कि बीजेपी राहुल गांधी की पदयात्रा और विपक्षी दलों की एकता को देखकर घबरा गई है. जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे आज हिमाचल बीजेपी मुक्त हो गया है.

अफजाल अंसारी ने कहा कि गाजीपुर में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 250 किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई है. इसको लेकर 190 करोड़ का बजट पास हुआ है.  कुछ सड़कों पर काम चल रहा है और कुछ सड़कों का काम पूरा हो चुका है. वहीं कुछ सड़कों का शिलान्यास कार्यक्रम किया जा रहा है. सैदपुर के रावल मोड़ पर करीब 7 किलोमीटर सड़क का 7 करोड़ का बजट है. जिसका उन्होंने शिलान्यास किया है. 

अब्बास अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोलने पर कही ये बात

कार्यक्रम के दौरान जब सांसद अफजाल अंसारी से मऊ के विधायक और उनके बेटे अब्बास अंसारी की मोहम्मदाबाद में हिस्ट्रीशीट खोले जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह के सारे कार्य जो वह कर सकते हैं परेशान करने के लिए, वो सब कर रहे हैं. जो लोग कानून को मानते हैं वो कानून के रास्ते अपना बचाव करते हैं. वहीं जब उनसे कोरोना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कोविड-19 हैं इसके मैं कभी न नहीं करूंगा, लेकिन कोविड 19 को कब हथियार बनाया जाए, ये सरकार देखकर रणनीति बनाती है. 

विपक्ष की एकता से घबराई बीजेपी

अफजाल अंसारी ने कहा कि बीजेपी राहुल गांधी की पदयात्रा और बिहार में विपक्षी दलों की एकता को देखकर घबरा गई है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए. संजीव बालियान से कोई बड़ा जाट नेता नहीं है और बीजेपी उनकी सीट भी हार गई. वहां पर रालोद और सपा गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया चुनाव जीत कर आए हैं. ये लोग परेशान हैं. ये कहते थे कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे लेकिन उल्टा हो गया, भाजपा विहीन हिमाचल प्रदेश बन गया. 

ये भी पढ़ें- Nikay Chunav: निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का मास्टर प्लान, 'हर बूथ भाजपा-हर घर भाजपा' मंत्र के साथ होगा जनसंपर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget