एक्सप्लोरर

Noida में चार साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि इस संबंध में बच्ची के परिजनों ने 10 अक्टूबर को सेक्टर 20 थाने में मामला दर्ज करवाया.

Noida News: नोएडा के एक जाने माने निजी स्कूल में चार साल की लड़की से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी स्कूल का ही एक कर्मचारी है.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि सेक्टर 27 स्थित स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची ने अपनी मां को बताया था कि जो भैया प्लेट देते हैं, उन्होंने उसके साथ गंदी हरकत की है.

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि बच्ची के साथ स्कूल में निठारी गांव के निवासी नित्यानंद ने अश्लील हरकत की. उसके बाद बच्ची डर गई और स्कूल व घर में किसी को कुछ नहीं बताया और गुमसुम रहने लगी. उन्होंने बताया कि जब उसके माता पिता ने इस बारे में उससे पूछा तो उसने उन्हें सारी बात बताई.

यूपी उपचुनाव: संजय निषाद के नए दावे से मची सियासी हलचल, अमित शाह का नाम लेकर BJP को दी ये सलाह

मिश्र ने बताया कि इस संबंध में बच्ची के परिजनों ने 10 अक्टूबर को सेक्टर 20 थाने में मामला दर्ज करवाया. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को 11 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया. उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपी नित्यानंद स्कूल में सफाईकर्मी का काम करता है और कुछ ही दिन पहले उसे किसी अन्य एजेंसी के माध्यम से अनुबंध पर रखा गया था.

बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी
सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में सेक्टर 27 स्थित एक निजी स्कूल में चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ का यह मामला तब सामने आया जब बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. बच्ची के परिजनों ने थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.

आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने घटना को छिपाने की कोशिश की. स्कूल प्रबंधन ने एक बयान जारी कर कहा कि पुलिस ने स्कूल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की, लेकिन वारदात से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिले. स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि वह जांच में सहयोग करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget