एक्सप्लोरर

UP New DGP: आरके विश्वकर्मा का बढ़ेगा कार्यकाल या यूपी पुलिस को मिलेगा नया बॉस? डीजीपी को लेकर अटकलों का दौर शुरू

UP DGP News: उत्तर प्रदेश में नए डीजीपी के नामों की चर्चा शुरू हो गई है. सीनियरिटी के लिहाज से मुकुल गोयल का नाम सबसे ऊपर हैं. हालांकि, योगी सरकार के मुकुल गोयल को दोबारा डीजीपी बनाने पर संशय है.

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) का नया बॉस कौन बनेगा? नए डीजीपी यानी पुलिस महानिदेशक के नाम की एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है. कार्यवाहक डीजीपी आरके विश्वकर्मा (RK Vishwakarma) के रिटायरमेंट का मंगलवार को अंतिम दिन है. रेस में पहले नंबर पर मुकुल गोयल (Mukul Goel) का नाम है. मुकुल गोयल 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. डीएस चौहान (DS Chauhan) से पहले मुकुल गोयल डीजीपी का पदभार संभाल चुके हैं. वर्तमान में नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे मुकुल गोयल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 मई 2022 को डीजीपी के पद से हटा दिया था.

सीनियरिटी के लिहाज से मुकुल गोयल सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं. हालांकि, योगी सरकार के मुकुल गोयल को दोबारा डीजीपी बनाने पर संशय बरकरार है. मुकुल गोयल के बाद दो और नामों की चर्चा है. रेस में 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद कुमार और विजय कुमार का नाम है. फिलहाल विजय कुमार सीबीसीआईडी में डीजी पद पर तैनात हैं. आनंद कुमार लंबे समय तक डीजी जेल रहे हैं. चित्रकूट जेल में बंद अब्बास अंसारी और पत्नी निकहत अंसारी की निजी मुलाकातें कराने के मामले में आनंद कुमार से योगी सरकार नाखुश हो गई थी. सीएम योगी ने आनंद कुमार को डीजी जेल के पद से हटाकर सहकारिता विभाग भेज दिया था.

फरवरी 2024 में रिटायर होंगे मुकुल गोयल 

तीनों आईपीएस अधिकारियों का कार्यकाल कुछ ही महीनों का है. विजय कुमार जनवरी 2024 में रिटायर हो रहे हैं. मुकुल गोयल फरवरी 2024 में रिटायर होंगे. इसी तरह आनंद कुमार को अप्रैल 2024 में रिटायर होना है. तीन नामों के साथ आशीष गुप्ता, रेणुका मिश्रा, बीके मौर्य और एसएन साबत भी डीजीपी की लाइन में हैं. 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आशीष गुप्ता, 1990 बैच की रेणुका मिश्रा, बीके मौर्य और एसएन साबत की डीजीपी बनने की चर्चा है.

योगी सरकार की पसंद पर खरा कौन?

हालांकि, इन नामों में से कोई भी योगी सरकार की पसंद का नहीं है. ऐसे में 30 मई को आरके विश्वकर्मा की सेवानिवृत्ति के बाद एक बार फिर कोई अस्थाई डीजीपी ही प्रदेश की कमान संभालेगा. स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बनाया जा सकता है. चर्चा को बल मिलने की वजह भी है. बीते दिनों योगी सरकार ने प्रशांत कुमार को स्पेशल डीजी के पद पर प्रमोट किया था. हाल में कई विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की तरफ से अभी तक न ही आरके विश्वकर्मा के सेवा विस्तार का प्रस्ताव भेजा गया है और न ही स्थाई डीजीपी के लिए नामों का पैनल भेजा गया है.

ये भी पढ़ें- Azam Khan: राहत के बाद आजम खान की इस मामले में बढ़ी मुश्किल, रामपुर पुलिस ने पेश की दो हजार पन्नों की चार्जशीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget