एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव की जल्द जारी होगी अधिसूचना, जानें- अब तक इस मामले में क्या, कैसे हुआ?

UP Nikay Chunav: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आयोग की रिपोर्ट स्वीकार कर ओबीसी आरक्षण के साथ नगरीय निकाय चुनाव कराने का आदेश स्वागत योग्य है.

UP Nagar Nikay Chunav: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने यूपी में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव (NIkay Chunav) कराने का रास्ता साफ कर दिया और राज्य निर्वाचन आयोग को ओबीसी कोटे (OBC Reservation) के साथ दो दिन के भीतर इस संबंध में अधिसूचना जारी करने की अनुमति दे दी. जिसका यूपी की सीएम योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने स्वागत किया है.

सोमवार को कोर्ट ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार कर ओबीसी आरक्षण के साथ नगरीय निकाय चुनाव कराने के आदेश दिया है.

मुख्‍यमंत्री योगी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए ट्वीट कर कहा, ''माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा ओबीसी आयोग की रिपोर्ट स्वीकार कर ओबीसी आरक्षण के साथ नगरीय निकाय चुनाव कराने का आदेश स्वागत योग्य है.''

उन्होंने कहा, ''विधि सम्मत तरीके से आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार समयबद्ध ढंग से नगरीय निकाय चुनाव कराने हेतु प्रतिबद्ध है.'' आईए आपको बताते हैं कि इस मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है.

जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

- पिछले साल के आखिर में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार की अधिसूचना के मसौदे को खारिज कर बिना ओबीसी आरक्षण दिए ही स्थानीय निकाय चुनाव कराने का आदेश दिया था, जिसके बाद सियासी बवाल मच गया था. 

- अधिसूचना के मसौदे के मुताबिक, महापौर पद की चार सीट-अलीगढ़, मथुरा-वृंदावन, मेरठ और प्रयागराज- ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित थीं. इनमें अलीगढ़ और मथुरा-वृंदावन में महापौर के पद ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षित थे. 

- इसके अलावा, 200 नगर पालिका परिषदों में अध्यक्षों के लिए 54 सीट ओबीसी के लिए आरक्षित थीं, जिनमें 18 महिलाओं के लिए थीं। 545 नगर पंचायतों में अध्यक्षों की सीट में से 147 ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित थीं, जिनमें 49 महिलाओं के लिए थीं.

- हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद यूपी सरकार ने कहा था कि ओबीसी को आरक्षण दिए बगैर शहरी स्थानीय निकाय चुनाव नहीं होंगे और राज्य सरकार ओबीसी आरक्षण के लिए एक आयोग गठित करेगी. जिसके बाद यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया.

- इस पांच सदस्यीय आयोग की अध्यक्षता न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राम अवतार सिंह ने की. इस आयोग के अन्य चार सदस्यों में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी चोब सिंह वर्मा और महेंद्र कुमार, पूर्व अपर विधि परामर्शदाता संतोष कुमार विश्वकर्मा और बृजेश कुमार सोनी शामिल हैं.

- राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के 27 दिसंबर, 2022 के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. अपील में कहा गया था कि उच्च न्यायालय पिछले साल पांच दिसंबर को जारी मसौदा अधिसूचना को रद्द नहीं कर सकता, जिसके तहत शहरी निकाय चुनावों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के अलावा ओबीसी के लिए सीट आरक्षण प्रदान किया गया था.

- सुप्रीम कोर्ट ने 4 जनवरी को, ओबीसी के लिए बिना किसी आरक्षण के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव कराने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी थी.

- 9 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिए गठित पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी थी. 

- सोमवार को उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने कहा, ‘‘इस अदालत ने चार जनवरी, 2023 के एक आदेश में उल्लेख किया कि इस अदालत के फैसलों के मद्देनजर, योगी सरकार ने यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग की स्थापना के लिए दिसंबर 2022 में एक अधिसूचना जारी की. हालांकि, आयोग का कार्यकाल छह महीने का था, लेकिन इसे 31 मार्च, 2023 तक अपना कार्य पूरा करना था.’’

- पीठ ने कहा, 'सॉलिसिटर जनरल ने सूचित किया कि रिपोर्ट 9 मार्च, 2023 को मंत्रिमंडल को सौंप दी गई है. स्थानीय निकाय चुनावों को अधिसूचित करने की प्रक्रिया चल रही है और यह दो दिन में की जाएगी. याचिका का निस्तारण किया जाता है. इस आदेश से संबंधित निर्देश मिसाल के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए नहीं है.'

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed News: प्रयागराज कोर्ट में आज सिर्फ उमेश पाल अपहरण केस की होगी सुनवाई, अतीक अहमद पर आएगा फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ambedkarnagar News: अंबेडकरनगर में पेट्रोल-डीजल की अफवाह से हड़कंप, जिलाधिकारी बोले, 'तेल की कोई कमी नहीं'
अंबेडकरनगर में पेट्रोल-डीजल की अफवाह से हड़कंप, जिलाधिकारी बोले, 'तेल की कोई कमी नहीं'
Unnao News: NH-31 पर निर्माण के दौरान चूक, सर्विस लेन के बीच लगा खंभा हादसों को दे रहा न्योता
उन्नाव: NH-31 पर निर्माण के दौरान चूक, सर्विस लेन के बीच लगा खंभा हादसों को दे रहा न्योता
Mahoba News: 8वें वेतन आयोग से बाहर किए जाने पर भड़के पेंशनर्स, काली पट्टी बांध मनाया 'काला दिवस'
महोबा: 8वें वेतन आयोग से बाहर किए जाने पर भड़के पेंशनर्स, काली पट्टी बांध मनाया 'काला दिवस'
UCC पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने जताया कड़ा ऐतराज, 'नए कानून की कोई जरूरत नहीं'
UCC पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने जताया कड़ा ऐतराज, 'नए कानून की कोई जरूरत नहीं'

वीडियोज

Abhira लाल साड़ी में ढाह रही हैं कयामत! Armaan के साथ romance या सिर्फ एक सपना?
शर्तों का खेल...दुनिया का निकल रहा तेल!
फिल्म 'धुरंधर 2' पर संकट के बादल, गुरबानी के गलत इस्तेमाल पर मचा घमासान!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Iqbal Interview, बड़े साहब से दाऊद तक, सब पर खुलासा!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Pandor AKA Uzair Baloch Negative PR से लेकर फिल्म की सफलता तक

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
'रिस्पेक्ट चाहिए तो...', संजीव गोयनका ने IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत और पूरी LSG टीम को दिया संदेश
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
अली जफर ईद पर धोती-कुर्ता पहनने पर हुए ट्रोल, पाक एक्टर बोले- मेरा बनियान के बिना कुर्ता पहनना नेशनल मुद्दा बन गया
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर
Video: पेट्रोल पंप पर लाइन देख शख्स ने निकाला जुगाड़, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचा ऑफिस, वीडियो वायरल
पेट्रोल पंप पर लाइन देख शख्स ने निकाला जुगाड़, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचा ऑफिस, वीडियो वायरल
PNG कनेक्शन लेने के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें कितना आसान हुआ पाइप्ड गैस लगवाना?
PNG कनेक्शन लेने के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें कितना आसान हुआ पाइप्ड गैस लगवाना?
Embed widget