एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: प्रयागराज कोर्ट में आज सिर्फ उमेश पाल अपहरण केस की होगी सुनवाई, अतीक अहमद पर आ सकता है फैसला

Atiq Ahmed News: जिला बार एसोसिएशन ने इस बात की जानकारी दी है कि आज प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट में आज उमेश पाल अपहरण मामले को छोड़कर किसी अन्य मामले में सुनवाई नहीं होगी.

Umesh Pal Abduction Case: प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्ट (Prayagraj MP MLA Court) में आज का दिन बेहद अहम है. आज 28 मार्च को माफिया डॉन अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को प्रयागराज की कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां 17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण (Umesh Pal Case) मामले में कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी. इस मामले में अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ (Ashraf) समेत 10 लोग आरोपी हैं. इस बीच जिला बार एसोसिएशन ने कहा है कि आज सिर्फ उमेश पाल अपहरण केस की ही सुनवाई होगी, इसके अलावा किसी अन्य मामले को नहीं सुना जाएगा.

जिला बार एसोसिएशन के मुताबिक प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट में आज उमेश पाल अपहरण मामले को छोड़कर किसी अन्य मामले में सुनवाई नहीं होगी. इस मामले पर एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी द्वारा जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री को पत्र लिखा गया है. इसके साथ ही उमेश पाल अपहरण केस में 28 मार्च को ही फैसला सुनाने का अनुरोध भी किया गया है.  

सुबह 11 बजे होगी अतीक अहमद की पेशी

अतीक अहमद 2019 से गुजरात की साबरमती जेल में बंद था. उमेश पाल अपहरण केस में कोर्ट ने अतीक अहमद को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था, जिसके बाद रविवार को यूपी पुलिस अतीक अहमद को प्रयागराज लाने के लिए साबरमती पहुंची, जिसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतीक अहमद को सोमवार शाम को प्रयागराज लाया गया, जहां से उसे सीधा नैनी जेल ले जाया गया, इसी जेल में उसके भाई अशरफ को भी बरेली जेल से निकालकर लाया गया. आज सुबह 11 बजे अतीक अहमद और अशरफ की कोर्ट में पेशी होगी. 

जानें- क्या है पूरा मामला?

उमेश पाल अपहरण केस 17 साल पुराना है. एक महीने पहले उमेश पाल की हत्या भी हो चुकी हैं, जिसके बाद आज इस मामले पर फैसला आना है. ये मामला बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड से जुड़ा है. आरोप है कि 28 फरवरी 2006 को अतीक अहमद और अशरफ ने उमेश पाल का अपहरण कराया था. उमेश पाल को मारपीट करने के बाद परिवार समेत जान से मारने की धमकी देते हुए कोर्ट में जबरन हलफनामा दाखिल कराया गया.

2007 में जब मायावती की सरकार बनी तब उमेश पाल ने 5 जुलाई 2007 को अतीक और अशरफ समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस की जांच में छह अन्य लोगों के नाम सामने आए. कोर्ट में अतीक और अशरफ समेत 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई. 2009 से मुकदमे का ट्रायल शुरू हुआ. अभियोजन यानी सरकारी पक्ष से कुल 8 गवाह पेश किए गए. 11 आरोपियों में से अंसार बाबा नाम के आरोपी की मौत हो चुकी है. अतीक और अशरफ समेत कुल 10 आरोपियों के खिलाफ अब मंगलवार को कोर्ट का फैसला आ सकता है. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद ने जेल में खाया दाल-रोटी और भुजिया, जानें- बैरक की कैसे हो रही निगरानी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget