एक्सप्लोरर

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का एलान, 4 और 11 को वोटिंग, 13 मई को नतीजे

UP Nikay Chunav 2023 Date: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. यूपी निकाय चुनाव के लिए 4 और 11 मई को वोटिंग होगी.

UP Nagar Nikay Chunav 2023 Date: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. यूपी चुनाव आयोग ने बताया कि यूपी में निकाय चुनाव दो दिन होने हैं, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. इसके साथ ही 13 मई को इस चुनाव के नतीजे जारी होंगे. यूपी निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग होनी है. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें साहरनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होनी है. जिसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं.

यूपी निकाय चुनाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत और नगरीय निकाय) द्वारा सार्वजनिक सूचना की तारीख की ही घोषणा हो गई है. जिसमें जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पहले चरण के लिए 10 अप्रैल को सूचना जारी करेंगे और दूसरे चरण के चुनाव के लिए 16 अप्रैल को सूचना जारी होगी. इसके साथ ही नामांकन पत्रों की भरने और जमा करने की तारीख पहले चरण के चुनाव के लिए 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक है. इसके साथ ही दूसरे चरण के चुनाव के लिए 17 अप्रैल से 24 अप्रैल है.

इस दिन मिलेंगे उम्मीदवारों को सिंबल

वहीं निकाय चुनाव के लिए नामांकन वापसी के की तारीख पहले चरण के चुनाव के लिए 20 अप्रैल है और दूसरे चरण के लिए 27 अप्रैल है. इसके साथ ही पहले चरण के चुनाव के उम्मीदवारों को प्रतीक (निशान) 21 अप्रैल को मिलेंगे और दूसरे चरण के लिए 28 अप्रैल के मिलेंगे. इस बार 17 नगर निगम, 199 नगरपालिका और 544 नगर पंचायतों में चुनाव कराया जाना है. इस चुनाव के लिए 43231827 वोटर्स हैं जिनमें से 22983728 पुरुष वोटर्स हैं और 20248099 महिला वोटर्स हैं.

पहले चरण में इन जिलों में होगी वोटिंग

यूपी निकाय चुनाव के लिए पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर जिलों में चुनाव होगा.

दूसरे चरण में इन जिलों में मतदान

दूसरे चरण में मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर जिलों में चुनाव होना है.

Bareilly News: 'सड़कों पर उतरकर करेंगे प्रदर्शन', देवकीनंदन ठाकुर के बयान पर भड़के दरगाह आला हजरत के मौलाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget