एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: सीतापुर में BJP-RJD समर्थकों के बीच मारपीट, ईदगाह में टाइल्स लगाने पर हुआ था विवाद

Sitapur News: सीतापुर में संवेदनशील माने जाने वाले तंबौर कस्बे में बीती रात एक ही समुदाय के दो लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दी. इलाके में शांति के लिए कई थानों से पुलिस को बुलाया गया है.

BJP-RJD Supporters Clashed: यूपी में नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) से पहले ईदगाह (Eidgah) में टाइल्स लगाने को लेकर बीजेपी (BJP) और आरजेडी (RJD) समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई. पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठी चलाई ही थी तभी भीड़ में किसी ने पत्थरबाज़ी करनी शुरू कर दी. पत्थरबाजी के हमले में रिंकू नाम के एक सिपाही को चोट आई जिसे प्राथमिक उपचार के लिए तंबौर सीएचसी (CHC) में भर्ती कराया गया है.

मामले की गंभीरता देख एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ अभिषेक प्रताप अजेय समेत आधा दर्जन से अधिक थानों की फ़ोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. यह पूरा मामला तंबौर थाना क्षेत्र के कस्बे का है जहां रविवार देर रात बीजेपी समर्थित वर्तमान चेयरमैन झब्बन बेग और पूर्व चेयरमैन इश्तियाक के समर्थकों के बीच ईदगाह में टाइल्स लगाने को लेकर विवाद इतना ज़्यादा गहराया कि सड़क पर जमकर मारपीट और खूनी संघर्ष शुरू हो गया. आनन-फ़ानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया. तभी भीड़ से किसी उपद्रवी ने पत्थर चला दिया जिसके बाद पत्थर के हमले में तंबौर थाने में तैनात सिपाही रिंकू को हमले के चोट आ गई, जिसे सीएचसी तंबौर में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.

18 साल पहले भी हुआ था खूनी संघर्ष
फ़िलहाल पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. दरअसल 18 साल पहले तंबौर कस्बे में निकाय चुनाव के दौरान ही बड़ा विवाद हो चुका है, जिसमें पुलिस की चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी गई थीं. कई पुलिसकर्मियों को उपद्रवियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था इसलिए सीतापुर जनपद का तंबौर कस्बा अतिसंवेदनशील माना जाता है, जिन पक्षों के बीच विवाद हुआ है वह दोनों नगर पंचायत तंबौर के चेयरमैन रहे हैं और फिर आमने-सामने चुनाव लड़ने की तैयारी में है. सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि थाना तंबौर में दो पक्ष हैं जो कि एक ही समुदाय से हैं. दोनों पक्ष में ईदगाह में टाइल्स लगाने को लेकर आपसी विवाद हुआ है, और इसके बाद विवाद ज्यादा बढ़ गया और लड़ाई झगड़ा हो गया, एक दूसरे पर पत्थर भी उन्होंने चलाए हैं, तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची है, वहां पर कई थानों की पुलिस थी. स्थिति अब नियंत्रण में है.

ये भी पढ़ें-

Aligarh: हॉस्टल में नहीं मिल रहा अच्छा खाना, मेल स्टाफ बनाते हैं वीडियो, AMU की नाराज छात्राओं ने VC आवास को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget