एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: अतीक अहमद का नाम लिए बिना ब्रजेश पाठक का बड़ा दावा, मुख्तार अंसारी पर कही ये बात

UP Nagar Nikay Chunav: माफिया अतीक अहमद का नाम लिए बगैर डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा के राज में तो आप जानते हैं क्या होता था. सपा के लोग खाली दुकान, मकान व प्लॉट कब्जा करने का काम करते थे.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) शनिवार को सुल्तानपुर (Sultanpur) पहुंचे. उन्होंने लंभुआ नगर पंचायत और सुल्तानपुर नगर पालिका में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. डिप्टी सीएम ने मंच से कहा कि कमल पर वोट, अपराध पर चोट. वहीं आज गाजीपुर में गैंगस्टर मामले में मुख्तार अंसारी को दस साल की सजा पर उन्होंने कहा कि हम सभी अदालतों में ठीक से पैरवी कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश में कानून के राज को मिटने नहीं देंगे.

लंभुआ में जनसभा को संबोधित करने के बाद डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर सीधे शहर के पुलिस लाइन में उतरा. यहां डीएम जसजीत कौर व एसपी सोमेन वर्मा ने प्रोटोकॉल के तहत उनका स्वागत किया. उसके बाद उनका काफिला शहर के तिकोनिया पार्क पर पहुंचा. जहां कार्यक्रम स्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, भाजपा प्रत्याशी प्रवीण अग्रवाल आदि ने उनका भव्य स्वागत किया. 

ब्रजेश पाठक का बड़ा दावा
मंच से लोगों को संबोधित करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के बारे में कोई अच्छी चर्चा नहीं करता था. हमने उत्तर प्रदेश की अदालत में कड़ी पैरवी की है. एक-एक माफिया के नेटवर्क को ध्वस्त किया है. आज उत्तर प्रदेश में या तो प्रदेश के बाहर माफिया है या तो जेल में है. हमने अपनी आंखों से देखा है एक-एक गाड़ी में दस-दस बंदूकें भर कर चलते थे. किसी माता-बहन को, किसी व्यवसाई को, किसी बुज़ुर्ग को धमकाने का काम करते थे.

UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव के सामने किस मजबूरी में फंसे जयंत चौधरी? BJP को होगा बंपर फायदा

माफिया अतीक अहमद का नाम लिए बगैर डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा के राज में तो आप जानते हैं क्या होता था. सपा के लोग खाली दुकान, मकान व प्लॉट कब्जा करने का काम करते थे. समाजवादी पार्टी के लोग नारा लगाते थे, समाजवादी पार्टी का नारा है- खाली प्लाट हमारा है. उन्होंने कहा कि आज हालत क्या है. गुंडे-बदमाश और माफिया गले में तख्ती लगाकर अपने जीवन की भीख मांगने का काम कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget