एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: जीत की हसरत लिए 98वीं बार चुनाव लड़ना चाहता था ये शख्स, इस वजह से अधूरा रह गया सपना

Agra News: हसनूराम आंबेडकरी ने कहा, मैं चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन किसी ने कहा कि तुम्हें तो तुम्हारी पत्नी भी वोट नहीं देंगी. बस यही बात दिल को चुभ गई और चुनाव लड़ने का सिलसिला शुरू हो गया.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी के आगरा (Agra) में जीत की हसरत लिए एक प्रत्याशी हर बार चुनावी पर्चा भरता है और हर बार हारता है, लेकिन संविधान ने जो अधिकार दिए हैं उस पर उसे गर्व है. लोकतंत्र में हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने की आजादी है, इसी अधिकार के तहत 98वीं बार चुनाव लड़ने के लिए नगर पंचायत खेरागढ़ के लिए हसनूराम आंबेडकरी ने नामांकन दाखिल किया है. हालांकि स्थानीय वोटर ना होने की वजह से नामांकन खारिज हो गया है. 

आगरा के खैरागढ़ इलाके के नगला दूल्हे खां के रहने वाले हसनूराम आंबेडकरी की उम्र भले ही आज 78 साल हो चुकी है, लेकिन चुनाव लड़ने का जोश और जुनून ऐसा है कि लड़खड़ाते कदमों के साथ उन्होंने एक बार फिर से नामांकन पत्र  दाखिल किया है. इस बार वे खैरागढ़ की नगर पंचायत से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उनकी हसरत पर्चा खारिज होने की वजह से अधूरी रह गई. उनका कहना है कि वे 100वीं बार पर्चा भरकर रिकार्ड बनाना चाहते हैं.

क्या कहना है हसनूराम आंबेडकरी का
हसनूराम आंबेडकरी राष्ट्रपति से लेकर पंचायत चुनाव तक हर चुनाव लड़ चुके हैं और हर बार उनकी हार हुई है, लेकिन वे हार में भी अपनी जीत देखते हैं. हसनूराम आंबेडकरी की चुनाव लड़ने की शुरुआत कैसे हुई, इस पर उनका कहना है कि खेरागढ़ तहसील में संग्रह अमीन था, साल 1985 का दौर रहा होगा, मैं बामसेफ का पदाधिकारी था, मैं चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन किसी ने कहा कि तुम्हें तो तुम्हारी पत्नी भी वोट नहीं देंगी. बस यही बात दिल को चुभ गई और चुनाव लड़ने का सिलसिला शुरू हो गया. पहली बार उन्होंने खेरागढ़ विधानसभा से पर्चा भरा और उस बार 17 हजार से ज्यादा वोट आए. एक बार चुनाव भरने के लिए नामांकन क्या किया उसके बाद से सिलसिला शुरू हो गया.  

राष्ट्रपति से लेकर ग्राम प्रधान तक 
हसनूराम अब तक लगातार 1985 से चुनाव लड़ रहे हैं. 1988 में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आवेदन किया था लेकिन पर्चा खारिज हो गया. इसके बाद वो लोकसभा, विधानसभा से लेकर जिला पंचायत और अन्य चुनाव हर बार लड़ते रहे. साल 2020 में mlc चुनाव में उन्होंने शिक्षक और स्नातक दोनों सीट से चुनाव लड़ी है. 

UP Politics: अतीक-अशरफ की हत्या को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने उठाए सवाल, बताया पुलिस को क्या करना था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
Ram Mandir Trust Meeting Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Haridwar News: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती
हरिद्वार: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget