एक्सप्लोरर

UP News: यूपी की इस जेल में आस्था का सैलाब, नवरात्र के व्रत और रमजान में रोजा रख रहे हैं कैदी

Muzaffarnagar News: इस जेल में 9 मुस्लिम बंदी भी नवरात्रों के व्रत रखकर बरसों पुरानी गंगा-जमुना की तहजीब को मजबूत कर रहे हैं. इसके विपरीत 1074 मुस्लिम बंदी रोजा रख रहे हैं.

Muzaffarnagar Jail News: उत्तर प्रदेश के जिले मुजफ्फरनगर में नवरात्र और रमजान के पवित्र माह में जिला कारागार में राम और रहीम भी आस्था से लबालब नजर आ रहे हैं. इस जेल में 909 बंदी ऐसे हैं, जो मां दुर्गा की कृपा पाने को उपवास रख रहे हैं. बड़ी बात ये है कि इनमें 9 मुस्लिम बंदी भी नवरात्रों के व्रत रखकर बरसों पुरानी गंगा-जमुना की तहजीब को मजबूत कर रहे हैं. इसके विपरीत 1074 मुस्लिम बंदी रोजा रख रहे हैं. इनमें 27 महिलाएं भी शामिल हैं, एक तरफ नवरात्र में जेल प्रशासन भी उपवास रखने वाले इन बंदियों को फल, खजूर, दूध, आलू, दही और बर्फ उपलब्ध कर रहा है.

नवरात्रों के साथ रमजान का पवित्र माह भी शुरू हो गया है, ऐसे में हर कोई आस्था की गंगा में सरोबार है. मुजफ्फरनगर की जेल भी उससे अछूती नहीं है. संगीन से लेकर छोटे-छोटे अपराधों में जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी और बंदी भी नवरात्र का उपवास और रोजा रखकर अपने आराध्य देव को मनाने में जुटे हैं. 909 ऐसे बंदी हैं, जो माँ दुर्गा का उपवास रख रहे हैं. इनमें 9 मुस्लिम बंदी भी शामिल हैं, जो नवरात्र का व्रत रख रहे हैं. उनका कहना है कि ईश्वर-अल्लाह सब एक है. बरसों पुरानी एक दूसरे के पर्व मनाने की परंपरा है. महिला जेल की 34 महिलाएं भी नवरात्रों का व्रत रख रही हैं. 1074 बंदी रोजे रखकर पवित्र रमजान माह पुण्य कमा रहे हैं. 27 महिलाएं भी रोजा रख रही है, जेल प्रशासन नियमानुसार उपवास व रोजा रखने वालों को आस्था के मुताबिक फलाहार और खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं.

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा की मानें तो जेल में बंदी एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करते हुए एक साथ रोजा और उपवास रख रहे हैं. उपवास रखने वालों को फलाहार के साथ दूध, दही, आलू, चीनी उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि रोजे रखने वाले बंदियों को रोजा अफ्तारी में खजूर, चीनी, नीम्बू, दही बर्फ आदि समान जेल प्रशासन उपलब्ध करा रहा है. सहरी में रोजेदारों को अलग से सामान दिया जा रहा है.

UP Politics: 'अखिलेश यादव माफियाओं-सरगनाओं को लेकर चलते हैं साथ', सपा अध्यक्ष पर योगी के मंत्री शाही का हमला

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget