एक्सप्लोरर

UP Monkeypox Alert: यूपी में मंकी पॉक्स को लेकर योगी सरकार हुई अलर्ट, कोविड अस्पतालों में 10 बेड हुए रिजर्व, दिए गए ये निर्देश

Monkey Pox: यूपी में मंकी पॉक्स से निपटने के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. सभी अस्पताल प्रभारियों को गाइडलाइन भेजी गई है, जिसमें बताया गया है कि प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर ऑनलाइन प्रशिक्षण होगा.

Monkeypox: देश में मंकी पॉक्स (Monkeypox) का खतरा बढ़ता जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में भी मंकी पॉक्स के केस मिलने के बाद केंद्र सराकर की तरफ से राज्यों को कई निर्देश जारी किए गए हैं. इस बीच मंकी पॉक्स को लेकर यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) अलर्ट हो गई है. मंकी पॉक्स से निपटने के लिए कोविड अस्पतालों में 10-10 बेड आरक्षित किए गए हैं. स्वास्थ्य महानिदेशालय की तरफ से इसे लेकर निर्देश दिए गए हैं.

मंकी पॉक्स को लेकर सभी अस्पताल प्रभारियों को गाइडलाइन भेजी गई है, जिसमें बताया गया है कि पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर ऑनलाइन प्रशिक्षण होगा. वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों का जायजा भी लिया गया. गाइडलाइन के मुताबिक प्रदेश भर में ब्लॉक स्तर पर जो ऑनलाइन ट्रेनिंग कराई जाएगी, उसमें डॉक्टरों को यह बताया जाएगा कि मंकी पॉक्स के रोगियों को क्या दवाएं देनी हैं. स्वास्थ्य महानिदेशालय ने बताया कि जिला स्तरीय अस्पतालों और सीएमओ के अधीन कार्यरत डॉक्टरों में से मास्टर ट्रेनरों की ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- Ashish Mishra Bail: लखीमपुर हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

इसके बाद मास्टर ट्रेनर मंडलीय, जनपदीय, ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों, नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टरों और पैरा मेडिकल कर्मियों को ट्रेनिंग देंगे. स्वास्थ महानिदेशालय ने कहा कि मंकी पॉक्स से बचाव और संभावित रोगियों के उचित इलाज के लिए अस्पतालों को विशेष निर्देश दिए गए हैं. मंकी पॉक्स के संदिग्ध रोगियों के सैंपल की जांच लखनऊ के केजीएमयू हॉस्पिटल की लैब में होगी. 

देश में अब तक मंकीपॉक्स के 4 पुष्ट मामले पाए जा चुके हैं जिसमें 3 केरल और 1 दिल्ली से है. वहीं यूपी में भी कुछ मामले पाए जाने की आशंका है हालांकि सैंपल्स की रिपोर्ट नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: शिवपाल सिंह यादव ने अब अखिलेश से की यह अपील, बोले- अगर वो परिपक्व होते तो मुझे 'मुक्ति' दे देते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
PDP ने मनाई 'काली रात', महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यालय में बिताई रात , इस चीज का था डर
PDP ने मनाई 'काली रात', महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यालय में बिताई रात
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget