एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2024: जानिए कौन हैं युवा जाट चेहरा मोहित बेनीवाल, जिन्हें बीजेपी ने बनाया विधान परिषद का प्रत्याशी?

BJP Candidate List 2024: युवा जाट चेहरे के तौर पर मोहित बेनीवाल को प्रत्याशी बनाकर पश्चिमी यूपी में बीजेपी ने बड़ा संदेश दिया है. मोहित 13 जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाकर सुर्खियों में आए थे.

UP Vidhan Parishad Chunav 2024: यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. सात प्रत्याशियों की लिस्ट में मोहित बेनीवाल का भी नाम शामिल है. युवा जाट चेहरे के तौर पर मोहित बेनीवाल को प्रत्याशी बनाकर पश्चिमी यूपी में बीजेपी ने बड़ा संदेश दिया है. बीजेपी की प्राथमिकता में जयंत चौधरी के अलावा अन्य जाट चेहरे भी हैं. मोहित बेनीवाल पश्चिमी यूपी में 13 जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाकर सुर्खियों में आए थे. आइए आपको बताते हैं कि मोहित बेनीवाल आखिर कौन हैं?

मोहित बेनीवाल बने विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशी

प्रत्याशी बनाए गए मोहित बेनीवाल की गिनती पश्चिमी यूपी में युवा जाट चेहरे के तौर पर होती है. बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं और पश्चिमी यूपी के 14 में से 13 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाकर सबको चौंका दिया था. ऐसा पहली बार हुआ जब पश्चिमी यूपी में 13 जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बीजेपी का कब्जा हुआ. रामपुर लोकसभा उपचुनाव और रामपुर विधानसभा उपचुनाव में भी मोहित बेनीवाल की रणनीति ने जीत की कहानी लिखी. किसान आंदोलन के दौरान उल्टी हवा बहने पर भी विधानसभा चुनाव में पार्टी का अच्छा प्रदर्शन कराया. मोहित बेनीवाल फिलहाल प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. युवा मोर्चा में भी कई बड़े पदों पर रहे हैं. 

युवा जाट चेहरे के जरिए पश्चिमी यूपी में BJP का संदेश

मोहित बेनीवाल बिजनौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे. दो साल से चुनाव के लिए सक्रियता भी बढ़ा दी थी. गठबंधन में बिजनौर सीट आरएलडी को मिल गई. लेकिन पार्टी ने कर्मठ नेता मोहित बेनीवाल को एडजस्ट करके बड़ा संदेश दे दिया. संदेश यही कि पार्टी सबके लिए सोचती है. मोहित बेनीवाल 2007 से बीजेपी में हैं और पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से लगे हैं. 

आईआईटी दिल्ली से हैं बीटेक, अमेरिका में की नौकरी

मोहित बेनीवाल मूल रूप से शामली के खेड़ा गदाई गांव निवासी हैं. पिता का नाम राजबीर सिंह और माता का नाम राजेंद्री अहलावत है. आईआईटी दिल्ली से बीटेक हैं और साल 2000 से 2005 तक अमेरिका में रहे हैं. अमेरिका की फॉरच्यून 200 कंपनी में नॉर्थ अमेरिका टेक्नोलॉजी हेड रहे हैं. इसके बाद इंडिया आ गए और कई कंपनी स्टेब्लिश की. अब बिजनेस को पत्नी दीपिका बेनीवाल संभालती हैं. दंपति को दो बेटियां नोरा और नीवा हैं. एक भाई गांव में खेती करते हैं और दूसरे भाई अमेरिका में जॉब करते हैं. 

यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बीजेपी आलाकमान का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि भरोसे की कसौटी पर पूरी ईमानदारी से खरा उतरूंगा. विकसित भारत यात्रा में सहभागिता का मौका पीएम मोदी और संगठन नेतृत्व ने दिया है, उसके लिए यूपी की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास करूंगा. आईआईटी एल्युमिनाई को साथ लेकर देश और यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए यूनिक प्रयास करूंगा. बता दें कि बीजेपी ने विजय बहादुर पाठक, महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह को विधान परिषद चुनाव का प्रत्याशी बनाया है. 

Lok Sabha Election 2024: पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी कांग्रेस में शामिल, महराजगंज सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरेली: मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए जय श्रीराम के नारे, बचाने आए हिन्दू युवक को भी पीटा
बरेली: मुस्लिम बुजुर्ग से लगवाए जय श्रीराम के नारे, बचाने आए हिन्दू युवक को भी पीटा
UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो
यूपी में 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर
यूपी में 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी, योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर
मेरठ की 7 सीटों पर कैसी है सियासी तस्वीर, 2022 में किसने मारी बाजी?
मेरठ की 7 सीटों पर कैसी है सियासी तस्वीर, 2022 में किसने मारी बाजी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget