एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2022: एमएलसी चुनाव में सपा ने चला दांव, विधान परिषद उपचुनाव के लिए कीर्ति कोल को बनाया प्रत्याशी

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने आगामी विधान परिषद चुनाव (UP MLC Election) के लिए बड़ी चाल चली है. पार्टी ने कीर्ति कोल को प्रत्याशी घोषित किया है.

UP MLC Election 2022: समाजवादी पार्टी ने आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए बड़ी चाल चली है. पार्टी ने कीर्ति कोल को प्रत्याशी घोषित किया है. राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ वोट करने के बाद आप उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने संख्या बल ना होते हुए भी अपना उम्मीदवार उतारा.

इस बाबत समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट में कहा- "आगामी उत्तर प्रदेश विधानपरिषद उपचुनाव में श्रीमती कीर्ति कोल जी सपा की अधिकृत उम्मीदवार होंगी. कीर्ति मिर्जापुर की छानबे विधानसभा से सपा की प्रत्याशी रह चुकीं हैं और आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं. कोल  01 अगस्त को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी."

सपा ने बीजेपी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद यह फैसला किया. बीजेपी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया. पार्टी ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान को चुनावी मैदान में उतारा है.

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए अपने बयान में कहा कि, बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान परिषद उपचुनाव- 2022 के लिए धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान के नाम पर स्वीकृति दी है. 

Muzaffarnagar News: 31 जुलाई को चक्का जाम का एलान हुआ वापस, बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने बताई ये वजह

क्यों खाली हुई थी सीट?
दरअसल, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सदस्य अहमद हसन के निधन और बीजेपी के ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफे की वजह से विधान परिषद की दो सीटें रिक्त हो गई थी.  चुनाव आयोग ने 18 जुलाई को इन तीनों सीटों पर उपचुनाव करवाने की घोषणा की थी. आयोग की घोषणा के मुताबिक, इन तीनों सीटों पर 25 जुलाई से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 11 अगस्त को इन सीटों के लिए मतदान होना है. उत्तर प्रदेश विधान सभा और कर्नाटक विधान सभा के आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो इन तीनों ही सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों का जीतना तय माना जा रहा है.

उत्तर प्रदेश की बात करें तो, अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर की तनातनी को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी इनमें से एक सीट पर राजभर के बेटे को चुनाव लड़ा सकती है, लेकिन पार्टी ने इस उपचुनाव के लिए अपने कैडर के नेता पर ही दांव लगाना उचित समझा.

गोरखपुर से ताल्लुक रखने वाले धर्मेंद्र सिंह सैंथवार का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ था और वो पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष जैसा अहम दायित्व भी संभाल चुके हैं. वहीं कौशांबी से ताल्लुक रखने वाली निर्मला पासवान पार्टी की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं और उन्हे अनुसूचित जाति का बड़ा नेता माना जाता है.

ये भी पढ़ें-

UP News: बांदा जेल में भाई मुख्तार अंसारी से मिले अफजाल अंसारी, अब्बास पर लगे आरोपों पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget