एक्सप्लोरर

Suresh Rana: कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा बोले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में विकास का एजेंडा सबसे ऊपर

Suresh Rana in Aligarh: यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के नेता व मंत्री जनता के बाच जाकर सरकार के कार्यों को बता रहे हैं. यूपी के मंत्री सुरेश राणा बुधवार को अलीगढ़ पहुंचे.

UP Minister Suresh Rana in Aligarh: उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव (UP Assembly election) नजदीक हैं. सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से तैयारी करने में लगी हैं. हमने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा (UP Minister Suresh Rana) से चुनावों को लेकर लंबी बातचीत की. उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव में भाजपा (BJP) की तैयारी को लेकर सुरेश राणा ने कहा कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लगातार जिस तरीके से 7 वर्षों तक देश को विकास देने का अभियान जारी रखा हुआ है. मैं कह सकता हूं कि सबका साथ सबका विकास उनके विकास का मूल मंत्र है और कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जो उनके एजेंडे से अछूता हो.

योगी जी नेतृत्व में यूपी में हो रहा है विकास 

आज पूरी दुनिया में उनके नेतृत्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पिछले 4.5 वर्षों में विकास की गंगा बहाई है. लगातार किसान विकास, महिलाओं का सम्मान, बिजली, पानी सड़क से सबको फोकस करते हुए जिस तरीके से योगी आदित्यनाथ आगे बढ़े हैं, उस तरह से मतदाता लगातार विकास के साथ खड़े हैं. 2014 हो, 2017 हो, 2019 लगातार उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने विकास पर मुहर लगाई है. मोदी योगी की योजनाओं पर मुहर लगाई है, और आगे आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश का मतदाता योगी और मोदी जी के साथ खड़ा हुआ है.

सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र

मायावती के ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर कहा कि, मैंने कहा सबका साथ सबका विकास हमारे लिए विकास हैं. विकास हमारा एजेंडा है और उत्तर प्रदेश में जिस तरह से आदरणीय योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था स्थापित हुई है और जिस तरह से उत्तर प्रदेश का विकास तेजी के साथ आगे बढ़ा है. यहां की सड़क, यहां की बिजली, पानी और मैं कह सकता हूं गन्ना किसान, धान का किसान, गेहूं का किसान, नौजवानों के लिए चार लाख से ज्यादा नौकरियों के अवसर ये आदरणीय योगी जी का जो विकास है. उत्तर प्रदेश में विकास की ओर चल रहे हैं. हम सब का सम्मान करते हैं और विकास हमारा एजेंडा है.

जनता ने विकास के गठबंधन को तरजीह दी 

सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी कर रही हैं. और सब को तैयारी करने का अधिकार भी है. लेकिन यहां सब ने यह देख भी लिया है कि जिस तरीके से 2019 में चाहे सपा और बसपा हो, चाहे कांग्रेस हो, सब ने संयुक्त रूप से एक ही अभियान चलाया था कि मोदीजी को रोकना है, और उत्तर प्रदेश में लगता था कि बड़ा गठबंधन है. लेकिन यहां के माननीय मतदाता जो उत्तर प्रदेश के हैं, मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने कहा कि, नहीं हम एक ही गठबंधन के साथ हैं और वह है विकास का गठबंधन और विकास का गठबंधन है वह योगी और मोदी जी के साथ है.

विकास का एजेंडा 

ओवैसी को लेकर सुरेश राणा ने कहा कि, जिस तरीके से एक माफियावाद को लेकर लोग आगे बढ़ रहे हैं. चाहे समाजवादी पार्टी हो या ओवैसी जी हो या अन्य दल हैं. जिनके मन में केवल एक माफियाकरण या मैं कहूंगा तुष्टीकरण इस प्रकार की भाषा जो लोग बोलते हैं. आज उत्तर प्रदेश में ऐसे लोगों को पसंद करने वाले लोगों की कमी है. आज यहां विकास के साथ जुड़ने वाले लोग हैं. विकास को साथ लेकर के चलने वाले लोग हैं. विकास को अपने एजेंडे में लोगों ने शामिल किया है. एक जमाना था सपा सरकार में जब तीन तीन सौ दंगे साल में होते थे. चाहे मुजफ्फरनगर का दंगा हो या अन्य दंगे हो. लगातार दंगे के आधार पर सरकार दंगाइयों का संरक्षण करती थी. वो जमाना चला गया. अब उत्तर प्रदेश में विकास का जमाना है. नई-नई योजनाओं का जमाना है. उत्तर प्रदेश देश में नीति आयोग की रिपोर्ट में पहले स्थान पर आता है. आज बहुत सारे आयाम में उत्तर प्रदेश नंबर वन पर है. हम लोग विकास की तरफ बढ़ रहे हैं और 25 करोड़ की प्रदेश की जनता का आशीर्वाद योगी जी के साथ हैं. उनका मोदी जी का विकास का जो विजन है हम उसको लेकर आगे बढ़ रहे हैं.


मुस्लिम लोगों पर राणा ने कहा कि, प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सबको लेकर के साथ चलेंगे और आगे बढ़ाएंगे. पूर्वोत्तर से लेकर जम्मू कश्मीर तक लागातार विकास को तरजीह दी है. अब आप धारा 370 को देखिए, धारा 370 हटा करके इस तरह से पिछडे, अनुसूचित वर्ग का विकास का रास्ता जम्मू कश्मीर में प्रधानमंत्री जी ने खोला है, ये स्वागत योग्य है और पूरे देश ने उसका स्वागत किया है.

किसानों के लिए योगी सरकार ने काफी काम किया

किसानों के सवाल पर कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो चाहे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार. 7 वर्षों में एनडीए की सरकार ने केंद्र में जिस तरीके से अभूतपूर्व काम किसानों के हित में किया है. किसान उसका अभिनंदन कर रहे हैं. आप देखिए एमएसपी को लेकर लगातार बढ़ाने का विषय हो, लगातार एमएसपी पर खरीद का विषय हो, 18000 गांव में बिजली पहुंचाने का विषय हो, गांव के अंदर व्यवस्था को मजबूती देने का विषय हो, बंद खाद के कारखाने चलाने का विषय हो और तमाम खाद पर सब्सिडी देने का विषय है. हर तरफ आदरणीय मोदी जी ने किसानों के हित में बड़े बड़े फैसले किए हैं और कृषि सुधार विधेयक भी उन्हीं फैसलों का हिस्सा है.

उन्होंने कहा है कि, किसान अपनी फसल कहीं भी दे सकता है. किसान ने उसका स्वागत किया है. लगातार जिन किसान नेताओं को ऐसा लगता है कि उनके पास कोई और सुझाव है और सुधार करने की आवश्यकता है तो आदरणीय मोदी जी ने स्पष्ट कहा है हमारी कृषि मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि, जिसके पास भी जो सुझाव है वह सुझाव उसका आमंत्रित है. भारतीय जनता पार्टी किसानों के लिए काम करने में लगी हुई है और भारतीय जनता पार्टी के मुख्य एजेंडे में किसान है. इसीलिए चाहे मोदी जी की सरकार हो, योगी जी की सरकार हो, किसान दोनों सरकारों के साथ मजबूती के साथ खड़ा है. यदि मजबूती के साथ खड़ा ना होता तो 14, सत्रह और 19 में भरपूर समर्थन जो किसान भाइयों का बीजेपी को मिला है ना मिलता. 

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी शुरू करेगी बूथ विजय अभियान, 11 सितंबर को जेपी नड्डा करेंगे आगाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget