एक्सप्लोरर

Unnao: कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का उन्नाव प्रशासन को निर्देश, कहा- अस्थाई कब्जे को तत्काल हटाया जाए

UP News: उन्नाव में मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में राज्यमंत्री दिनेश खटीक और दानिश अंसारी उन्नाव दौरे पर रहे. उन्होंने कई स्थानों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए.

Unnao: खबर उन्नाव से है जहां उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में राज्यमंत्री दिनेश खटीक और दानिश अंसारी उन्नाव दौरे पर रहे. वित्त मंत्री सुबह सबसे पहले करीब 6:00 बजे बिना लाव लश्कर के निरीक्षण भवन से कलेक्ट्रेट तक सफाई की हकीकत देखी. निरीक्षण भवन (जहां मंत्रियों का रात्रि प्रवास) में मंत्री रुके थे. निरीक्षण भवन के पास गंदगी और जलभराव होने पर नगर पालिका के जिम्मेदारों को तत्काल साफ-सफाई के निर्देश दिए. वित्त मंत्री के अचानक सड़क पर निकलने से अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए.

इस मोहल्ले का किया निरीक्षण

वित्त मंत्री ने राज्य मंत्रियों के साथ सबसे पहले शहर के मोहल्ला सी ब्लॉक आवास विकास का निरीक्षण किया. यहां भी मंत्री को गंदगी मिलने पर डीएम को जलभराव समस्या दूर कराने के निर्देश दिए. इसके बाद बिना कार्यक्रम के मंत्रीगणों का समूह उन्नाव शहर के सिद्ध पीठ मां कल्याणी देवी दरबार पहुंचा.

यहां पर तीनों मंत्रियों ने पूजा अर्चना कर मां के दरबार में मत्था टेका. वित्त मंत्री ने अचानक कार्यक्रम में फेरबदल करते हुए सीधे गंगाघाट नगर पालिका क्षेत्र में बनी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंच गए. गौशाला में गोवंश की स्थिति देख संतोष व्यक्त किया. जिसके बाद मंत्रियों का समूह सीधी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचा. 

Char Dham Yatra 2022: रुद्रप्रयाग में खुले तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट, यहां पूरी होती है भक्तों की हर मनोकामना

होगी कार्रवाई

यहां उन्होंने मरीजों के भर्ती रजिस्टर को चेक किया. उन्होंने जिला अस्पताल के जनरल वार्ड और डायग्नोसिस सेंटर बने डायलिसिस सेंटर का भी निरीक्षण किया है. डायलिसिस सेंटर में गंदगी मिलने पर सीएमएस से गहरी नाराजगी व्यक्त की है. अस्पताल में गंदगी और डायलिसिस सेंटर में खामियां मिलने पर CMS उन्नाव डॉ. पवन कुमार के खिलाफ कार्रवाई की कही गई है.

इस दौरान मंत्री सुरेश खन्ना ने मरीजों से सीधे संवाद स्थापित कर सरकार के द्वारा दी जा रही स्वास्थ सुविधाओं के बारे में जानकारी की. इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास भवन के सभागार में करीब 3 घंटे तक मैराथन बैठक कर जनपद में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की.

ट्रामा सेंटर की जानी हकीकत

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे और ट्रामा सेंटर के सुविधाओं की हकीकत देखी. इसके अलावा बर्न यूनिट डॉक्टरों की कमी से बंद होने पर मंत्री ने जल्द इसे चालू कराने और ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया है. शाम करीब 4:00 बजे मंत्रियों के समूह ने नवाबगंज ब्लॉक के बिचपरी स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया. जिसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए.

अधिकारियों ने राहत की सांस ली

मंत्रियों के जाने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली. वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सीएमएस को हिदायत दी गई है. उन्होंने अपनी गलती को स्वीकारा भी है. जल्द ही खामियों को चुस्त-दुरुस्त करने की बात कही गई है.

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने शहर के आवास विकास, जिला अस्पताल, ब्लॉक, गौशाला और प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया है. मीडिया को ब्रीफ करते हुए उन्होंने बताया कि अस्थाई कब्जे को तत्काल हटाने की कार्रवाई जिला प्रशासन करेगा.

ये भी पढ़ें-

Chandauli News: चंदौली में पीड़ित परिवार से मिले AAP के यूपी प्रभारी संजय सिंह, ABP गंगा से खास बातचीत में कही ये बात

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होती ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होती ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget