एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री ने नंद गोपाल गुप्ता ने फुटपाथ के बार्बर से कराई शेविंग, दिया आर्थिक मदद का भरोसा

UP News: योगी सरकार के औद्योगिक विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रयागराज में फुटपाथ पर दाढ़ी बनवाकर सादगी की मिशाल पेश की है. मंत्री ने नाई को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया.

Prayagraj News: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी (Nand Gopal Gupta) ने संगम नगरी प्रयागराज में सड़क किनारे फुटपाथ पर दाढ़ी बनवाकर सादगी की अनूठी मिसाल पेश की. वह दरियाबाद इलाके में फुटपाथ पर लगने वाली उस दुकान पर गए जहां वह संघर्ष के दिनों में बाल और दाढ़ी बनवाया करते थे. उन्होंने एक आम ग्राहक की तरह बात की कुर्सी पर बैठकर दाढ़ी बनवाई. उन्होंने दाढ़ी बनाने वाले नाई को पक्का सैलून बनाने के लिए आर्थिक मदद करने का भरोसा दिलाया.

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता को फुटपाथ पर बैठकर दाढ़ी बनवाते देख वहां तमाम लोग इकट्ठे हो गए. कई लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मंत्री नंदी की सादगी और गरीबों से हमदर्दी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग मंत्री नंदी की इस पहल का दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं.

सादगी के लिए जाने जातें हैं मंत्री नंद गोपाल
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी अपनी सादगी और मिलनसार व्यवहार के चलते जाने जाते हैं. वह अक्सर गरीबों की मदद भी करते रहते हैं. वह अक्सर फुटपाथ के दुकानदारों से मिलते रहते हैं. उनसे नजदीकी दिखाकर उनकी हौसला अफजाई करते हैं. फुटपाथ पर गरीब दुकानदार के यहां शेविंग कराकर उन्होंने उसका हौसला बढ़ाने का काम किया है.

इस मौके पर कुछ लोग छाता लगाकर या फिर ऊपर पॉलिथीन लगाकर उन्हें धूप से बचाने की कोशिश करने लगे तो उन्होंने इन लोगों को शांत करा दिया. उन्होंने कहा कि वह कोई दिखावा नहीं करना चाहते और कुछ देर खुले आसमान में तेज धूप में भी रह सकते हैं. योगी सरकार के औद्योगिक विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी अपने इन कामों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. प्रयागराज में फुटपाथ पर  सेविंग कराकर एक बार चर्चाओं में हैं.

ये भी पढ़ें: बेलाताल रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज एक्सप्रेस का इंजन फेल, यूपी पुलिस के अभ्यर्थियों का हंगामा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget