एक्सप्लोरर

सीएए का विरोध करने पर भाजपा नेता ने विरोधियों को घेरा, प्रियंका और राहुल गांघी को लेकर कही बड़ी बात

भाजपा नेता सतीश द्विवेदी ने कहा कि यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए मुसलमानों के खिलाफ है जबकि यह एक कानून नागरिकता देने का है लेने का नहीं।

हरदोई, एबीपी गंगा। भाजपा कार्यालय पर सीएए को लेकर पार्टी का स्टैंड रखने आए बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि यह बिल किसी की नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का बिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी और पूरा विपक्ष इस बिल को लेकर एक झूठा भ्रम फैला रहा है कि यह कानून मुस्लिम समुदाय के खिलाफ है। उन्होंने मेरठ में एसपी सिटी के द्वारा कही गई बात पर कहा कि हिन्दुस्तान में रहकर पाकिस्तान जय का नारा लगाने वालों पर कार्रवाई होगी।

पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नाम गांधी लगाने वाले नकली गांधी पूरे देश में बापू के विचारों के विपरीत भ्रम फैला रहे हैं और देश तोड़ने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए मुसलमानों के खिलाफ है जबकि यह एक कानून नागरिकता देने का है लेने का नहीं।

भाजपा नेता ने कहा कि पहले विपक्ष उत्तर-पूर्व के लोगों को गुमराह कर दंगे कराने की कोशिश की लेकिन वहां सफल ना हो सके तो मुस्लिमों को भ्रमित करने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति को लेकर आगे बढ़ रही है। भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है। मंत्री ने कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस का जनाधार खिसक चुका है और अपना जनाधार पाने के लिए लोग देश को तोड़ना चाह रहे हैं।

मेरठ में पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने के मामले पर मंत्री ने कहा के वहां जो हुआ वह गलत है और ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी। प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा देश की सीमा पर कोई शहीद हो जाता है तो उसके घर जाने की तस्वीरें नहीं आती हैं लेकिन दंगाइयों के घर जाने की फोटो जरूर आती है।

राहुल गांधी पर भी उन्होंने करारे कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी को इस बिल के बारे में जानकारी नहीं है। वह देश की जनता को गुमराह करना चाह रहे हैं। अखिलेश यादव के द्वारा फार्म न भरे जाने की बात पर मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव जो भाषा बोल रहे हैं वह ठीक नहीं है। इस प्रकार की भाषा नहीं बोलने चाहिए। सरकार दंगाइयों से सख्ती से निपटेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget