एक्सप्लोरर

UP Politics: 'देश की तरक्की और खुशहाली के लिए है बजट', योगी के मंत्री बोले अल्पसंख्यकों को रखा जा रहा खास ख्याल

Discission On Budget: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि मदरसों के सर्वे का काम पूरा हो चुका है. उत्तर प्रदेश में करीब साढ़े सात हजार मदरसे गैर मान्यता प्राप्त हैं और सभी को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा.

Azamgarh News: केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट की विशेषताओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को बीजेपी ने जिला मुख्यालय स्थित नेहरू हाल में बजट पर गोष्ठी का आयोजन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी रहे. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया आम बजट जनहित को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

देश की तरक्की और खुशहाली के लिए है बजट
मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि यह बजट देश की तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए है. नौजवान, किसान पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के साथ ही समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर यह बजट बनाया गया है. उन्होंने कहा कि टैक्स स्लैब भी पांच लाख से बढ़ाकर सात लाख किया गया है, जो कि करदाताओं को राहत देगा. बजट में अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 38 फ़ीसदी की कटौती की गई है. इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि वास्तव में अल्पसंख्यक वर्ग का विकास केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में ही हुआ है. दोनों सरकारें अल्पसंख्यक वर्ग की शिक्षा, रोजगार और महिलाओं की तरक्की के लिए निरंतर काम कर रही हैं.

योजनओं में अल्पसंख्यकों को रखा जा रहा खास ख्याल
मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की हर योजना में अल्पसंख्यक वर्ग का खास ख्याल रखा जा रहा है, चाहे राशन वितरण हो, पीएम आवास हो, आयुष्मान योजना हो या अन्य योजनाएं. सभी सरकारी योजनाओं में 25 से 30% का लाभ अल्पसंख्यक समाज को मिल रहा है. संसद में अदानी के मुद्दे पर हो रहे विरोध पर मंत्री ने कहा कि बेरोजगार विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है. जनता 2014 से हर चुनाव में बीजेपी के साथ है, क्योंकि हमने काम किया है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार रोजगार, शिक्षा स्वास्थ्य, व्यापार के साथ ही सभी क्षेत्रों में बेहतर काम कर रही है. बताया कि 10 से 12 फरवरी तक प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया है. इसमें देश ही नहीं, विदेश के उद्योगपति भी प्रदेश में इन्वेस्टमेंट करेंगे. 

मुख्य धारा से जोड़े जाएंगे मदरसे
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रदेश में मदरसों के सर्वे का काम पूरा हो चुका है. उत्तर प्रदेश में करीब साढ़े सात हजार मदरसे गैर मान्यता प्राप्त पाए गए हैं. सभी को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि आज अल्पसंख्यक समाज विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, जो विपक्षी पार्टियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है. हमारी सरकार अल्पसंख्यकों की बेहतरी के लिए काम करती रहेगी.

यह भी पढ़ें: UP Politics: 'मिनी पाकिस्तान बनने जा रहा है पश्चिमी उत्तर प्रदेश', BJP नेता संगीत सोम ने आखिर क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget