एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री ने इमरान खान को दी ये नसीहत, उन्नाव कांड पर कही बड़ी बात

यूपी के खेल एवं युवा कल्‍याण मंत्री चेतन चौहान ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को नसीहत दी हैं। वहीं, उन्नाव कांड पर कहा है कि जो कोई भी दोषी होगा, उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। साथ ही उन्होंने आजम खान को भी निशाने पर लिया।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। यूपी के खेल एवं युवा कल्‍याण मंत्री चेतन चौहान ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को नसीहत दी है। उन्‍होंने इमरान खान को खेल भावना का परिचय देने और राजनीति की पिच पर अच्‍छी बैटिंग करने के साथ दूसरे के हाथ की कठपुतली नहीं बनने की सलाह दी है। उन्‍होंने कहा कि वे दबाव में न रहे और अच्‍छे से कप्‍तानी करें, जिससे रिजल्‍ट भी अच्‍छा आए। वहीं, उन्‍नाव कांड पर दुःख व्‍यक्‍त करते हुए उन्होंने कहा कि दोषी कोई भी हो सरकार उसे बख्शेगी नहीं, जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।  सपा नेता आजम खान पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि आजम खान ने तो कमाल ही कर दिया है।

पाकिस्तान के पीएम को दी नसीहत

यूपी के खेल मंत्री चेतन चौहान ने पाक पीएम इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत सारी सूचनाएं हमें और आपको नहीं दी जाती हैं। ये गुप्‍त सूचना होती हैं। कोई घटना होने के पहले सरकार कदम उठाती है, तो बड़ी बात है। कोई बड़ी घटना हो जाती और कश्‍मीर दहल जाता, तो आप ही सरकार को दोषी करार देते। पाक पीएम को नसीहत देते हुए उन्‍होंने कहा कि इमरान खान को बहुत कुछ सोचना चाहिए। उन्‍हें खिलाड़ी के दिमाग से सोचना चाहिए और फौज के हाथ की कठपुतली नहीं बनना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि जो अमेरिका में उनका साक्षात्‍कार मैंने देखा था, उसमें उन्‍होंने मान लिया है कि लगभग 30 हजार के आसपास ऐसे संगठन हैं, जिन्‍होंने आतंकवादी तैयार किए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि ये भारत के लिए अच्‍छी खबर नहीं है, लेकिन ये पाकिस्‍तान के लिए भी अच्‍छी खबर नहीं है। उनके यहां भी लोग मारे जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि वे इमरान से कहना चाहते हैं कि वे जैसे क्रिकेट खेलते थे, पाकिस्‍तान के कप्‍तान थे। उन्‍होंने वर्ल्‍ड कप जीता है। उन्‍हें यहां पर भी ठीक से कप्‍तानी करनी चाहिए। किसी के दबाव में वे कप्‍तानी न करें। दबाव में कप्‍तानी करेंगे, तो उनका प्रदर्शन खराब होगा और नतीजे अपने और देश के लिए नहीं दे पाएंगे। उन्‍हें अपने देश की रक्षा करनी चाहिए। वे नहीं कहते कि पाकिस्‍तान को वे गुलाम बना दें। हमलोग पड़ोसी हैं। पाकिस्‍तान से हम बहुत आगे निकल चुके हैं। पाकिस्‍तान को चाहिए कि वे हमसे दोस्‍ती का हाथ बढ़ाएं और हर क्षेत्र में हमारा हाथ बटाएं और हमसे मदद लें।

उन्नाव कांड पर कहा, दोषियों को नहीं छोड़ेंगे

उन्‍नाव कांड पर प्रदेश के हालात पर उन्‍होंने कहा कि देखिए जो घटना हुई है, हमलोग उससे चिंतित हैं। प्रदेश के लिए ये जो घटना हुई है वो ठीक नहीं है। मैं सबको विश्‍वास दिलाना चाहता हूं कि सीबीआई की जांच हो रही है। सत्‍य सामने आएगा, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ जो भारत का संविधान है, जो कानून है उसके दायरे में कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार का कोई भेदभावपूर्ण रवैया नहीं होगा। कानून व्‍यवस्‍था से कोई समझौता नहीं है। कोई भी व्‍यक्ति कितना भी बड़ा हो, उसे बख्‍शा नहीं जाएगा। सरकार अपना काम कर रही है। कोई भी राजनीतिक व्‍यक्ति हो, चाहें आजम खान हों या फिर और खनन में लिप्‍त वरिष्‍ठ अधिकारी लोग हों।

आजम खान को निशाने पर लिया

आजम खान पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि आजम खान ने तो कमाल ही कर दिया है। अनाथ लोग जहां रह रहे थे। अनाथ, गरीब और किसान लोग जहां रह रहे थे, जबरन उनकी जमीन पर कब्‍जा कर लिया गया। अपनी पसंद का सीओ वहां पर तैनात करा लिया गया। उनकी जमीन जबरदस्‍ती कौड़ियों के दाम पर हथिया ली गई। जो लोग जमीन देने को तैयार नहीं हुए, उन पर पुलिसिया कार्रवाई की गई। उसमें हिन्‍दू ही नहीं मुस्लिम भी थे। वहां पर किताबें बाहर से आईं, तो उसकी रसीद होनी चाहिए। इन सबकी जांच चल रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget