एक्सप्लोरर

बृजेश पाठक ने शफीकुर्रहमान बर्क पर साधा निशाना, बोले- संविधान से हटकर करते हैं बात

Brijesh Pathak Gonda Visit: समाजवादी पार्टी के नेता शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान का समर्थन किया है. इस सवाल पर कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि इस तरह के लोग संविधान से हटकर बात करते हैं.

Brijesh Pathak Gonda Visit: उत्तर यूपी के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक का आज गोंडा दौरा था. लखनऊ से गोंडा आते समय कर्नलगंज बाजार में बीजेपी के नए जिला अध्यक्ष और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंत्री बृजेश पाठक का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. कानून मंत्री कटरा ब्लॉक में बीजेपी के कार्यकर्ताओं से मिले. बृजेश पाठक ने यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और जीत का मंत्र दिया. 

सभी को पता है सपा की विचारधारा 
विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां अब सक्रिय हो गई हैं. अन्य पार्टियों ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में दमखम दिखाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरना शुरू कर दिया है. इसी को लेकर कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कटरा ब्लॉक में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. कार्यकर्ताओं से मुलाकात बाद मीडिया से बात करते हुए बृजेश पाठक ने बताया कि जिस तरीके से अखिलेश यादव की पार्टी की विचारधारा है वो सभी लोगों को पता है. 

संविधान से हटकर बात करते हैं
समाजवादी पार्टी के नेता शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान का समर्थन किया है. इस सवाल पर कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि इस तरह के लोगों के बारे में आप जानते हैं कि जो संविधान से हटकर बात करते हैं. आप अच्छी तरह जानते हैं क्या किया जाए, आप ही लोगों को निर्णय लेना है. मंत्री ने कहा कि आप सभी लोग जानते हैं कि समाजवादी पार्टी के लोग किस ढंग के हैं. जनता आकलन करके जरूर निर्णय देगी.

पूरे नहीं होंगे अखिलेश यादव के सपने
विधानसभा सत्र को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के बारे में कानून मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश के हित में जनहित के कार्यों को करने के लिए सत्र बुलाती है. बाकी विपक्षी दल जो कृत्य कर रहे हैं वो प्रदेश की जनता अच्छी तरह देख रही है. अखिलेश यादव के सपने हैं और उनके सपने कभी पूरे नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें:

यूपी: विधान परिषद में उठा 'अब्बा जान' का मुद्दा, CM योगी आदित्यनाथ ने सपा पर कसा तंज

Afghan Crisis: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने किया तालिबान का समर्थन, कह दी ये बड़ी बात

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget