एक्सप्लोरर

यूपी: विधान परिषद में उठा 'अब्बा जान' का मुद्दा, CM योगी आदित्यनाथ ने सपा पर कसा तंज

UP Assembly: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी को मुस्लिमों का वोट चाहिए लेकिन उन्हें अब्बा जान से परहेज है. सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही.

UP Assembly Monsoon Session: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की आज से शुरुआत हुई है. जैसा पहले से अंदेशा जताया जा रहा था सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही. विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के तमाम विधायक विधानसभा के बाहर चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर आकर बैठ गये और प्रदर्शन करने लगे. अलग-अलग मुद्दों को लेकर उनके हाथ में तख्तियां थी. उन्होंने वहां जोरदार प्रदर्शन किया.

उसके बाद विधानसभा में निधन की सूचना दी गई. जिन विधायकों का कोरोना काल में निधन हुआ आज उन्हें पूरे सदन ने अपनी श्रद्धांजलि दी. हालांकि विधान परिषद में आज पूरा दिन हंगामे भरा रहा. विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदस्य वेल में आ गए और हंगामा करने लगे और फिर जब दोबारा कार्यवाही शुरू हुई तो एक बार फिर हंगामे के चलते इसे स्थगित करना पड़ा.

समाजवादी पार्टी को अब्बा जान से परहेज है- योगी

इसके बाद जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान परिषद में कोरोना काल में सरकार के कामकाज के बारे में बोल रहे थे तभी एक बार फिर 'अब्बा जान' का मुद्दा विधान परिषद में उठा. इसके बाद समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा किया जिस पर मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि समाजवादी पार्टी को मुस्लिमों का वोट चाहिए लेकिन उन्हें अब्बा जान से परहेज है.

कांग्रेस ने अनोखे ढंग से आज प्रदर्शन किया

सरकार की नीतियों को लेकर प्रदर्शन केवल समाजवादी पार्टी ने ही नहीं किया बल्कि कांग्रेस ने भी अनोखे ढंग से आज प्रदर्शन किया. पार्टी के तमाम विधायक कांग्रेस कार्यालय से रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचे. वहीं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तो पूरा ठेला लेकर विधान भवन तक आयी. इसके जरिए उन्होंने लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. अब बुधवार को सदन में सरकार इस साल का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी.

ये भी पढ़ें: 

हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगा तालों का शहर अलीगढ़? जिला पंचायत बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

Afghan Crisis: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने किया तालिबान का समर्थन, कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget