एक्सप्लोरर

यूपी: स्मारक घोटाला मामले में मोहिन्दर सिंह नहीं कर रहे जांच में सहयोग, पूर्व IAS दे रहे चकमा?

UP Memorial Scam Case: विजिलेंस ने मोहिन्दर को पिछले महीने भी तलब किया था पर तब भी वे नहीं आए थे और इस बार उन्होंने बीमारी का हवाला देकर ना आने की बात कही है. ईडी के सामने वह तीन बार पेश हुए हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश में मायावती की सरकार में महापुरुषों के नाम पर बने स्मारकों और पार्कों के निर्माण में हुए घोटाले की जांच में पूर्व आईएएस अधिकारी मोहिंदर सिंह सहयोग नहीं कर रहे हैं. उन्हें पूछताछ के लिए जब भी बुलाया गया वह नहीं पहुंचे. विजिलेंस ने उन्हें अभी तक दो बार नोटिस भेजा है पर वह दोनों बार विजिलेंस के सामने प्रस्तुत नहीं हुए. पिछले 18 नवंबर को भी विजिलेंस में उनको तलब किया था पर वह बीमारी की बात कहकर पेश नहीं हुए.

विजिलेंस ने मोहिन्दर को पिछले महीने भी तलब किया था पर तब भी वे नहीं आए थे और इस बार उन्होंने बीमारी का हवाला देकर ना आने की बात कही है. हालांकि ईडी के सामने में अभी तक वे तीन बार पेश हुए हैं. विजिलेंस की जांच में शामिल न होने को लेकर विजिलेंस के अधिकारियों को इस बात का शक है कि मोहिन्दर जांच से बचने के लिए चकमा दे रहे हैं. विजिलेंस के अधिकारियों की माने तो विजिलेंस उन्हें एक नोटिस और भेजेगा जिसके बाद भी नहीं आने पर आरोप पत्र में उनका नाम शामिल करने के लिए विधिक राय ली जाएगी.

आपको बता दें कि स्मारकों के निर्माण के लिए जो हाई पावर कमेटी गठित की गई थी उसमें आईएएस मोहिन्दर सिंह शामिल थे. मोहिन्दर सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बेहद करीबी माने जाते थे और स्मारकों के निर्माण के दौरान जो भी नीतिगत फैसले लिए गए उसमें मोहिन्दर सिंह और नसीमुद्दीन सिद्दीकी की भूमिका की जांच होनी है. इस प्रकरण में अब सिर्फ मोहिन्दर का ही बयान बचा हुआ है. जानकारी के मुताबिक अगर मोहिन्दर बयान नहीं देते हैं तो विजिलेंस अपनी जांच को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाएगी, जिससे मोहिन्दर के लिए नई मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.

ज्ञानवापी में वजूखाने की ASI सर्वे वाली मांग पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई, राखी सिंह ने दायर की है याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget