एक्सप्लोरर

Mathura News: मथुरा में एक बार फिर रौद्र रुप दिखा रही है यमुना, डीएम ने की लोगों से सतर्क रहने की अपील

Mathura News: यूपी के मथुरा में यमुना में बाढ़ आने की संभावना जताई जा रही है जिसकी वजह से इलाके के लोगों को सतर्क रहने के लिए कह दिया गया है.

यूपी के मथुरा में एक बार फिर यमुना ने अपना रोद्र रूप दिखाना शुरु कर दिया है.वहीं यमुना ने एक बार फिर चेतावनी लेवल को पार किया है. बता दें यमुना से सटे गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी आ गया है जिससे किसानों की फसलें जल मग्न हो गई हैं. वहीं खेतों में सिंचाई के लिए लगाए गए सैकड़ों इंजन बाढ़ के पानी में डूब गए हैं जिससे किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.

बता दें आज यमुना का जलस्तर 165.87 पर पहुंचा. मथुरा में यमुना चेतावनी लेवल से 67 सेंटीमीटर ऊपर और खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर नीचे बह रही है. आपको बता दें कि यमुना का चेतावनी लेवल 165.200 मी और खतरे का लेवल 166 मीटर पर है. 

यमुना में छलांग लगाकर मौत को दावत दे रहे हैं युवक 

जिलाधिकारी के अनुरोध का भी लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा है. बता दें बंगाली घाट स्थित पुराने पुल के ऊपर से युवक यमुना में मौत की छलांग लग रहे हैं. वहीं मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बनाई गई चौकियों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं.

जिलाधिकारी मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परसों ताजेवाला बांध से 140000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था धीरे-धीरे उसका प्रभाव मथुरा जनपद में दिख रहा है, काफी वेग से पानी निकल रहा है 165.87 मीटर पर हमारे यहां प्रयागराज पर निश्चित चेतावनी स्तर को पानी ने पार किया है लेकिन अभी खतरे के निशान पर नहीं पहुंच पाया है. 

उन्होंने कहा है कि जो यमुना जी के किनारे हमारे गांव हैं वहां पर मुनादी करा दी गई है कई जगह सड़कों के ऊपर पानी आया है वहां पर वेरीकेट लगा दी गई है, हमारे द्वारा कल निरीक्षण किया गया था आज भी हमारी टीम निकली हुई है कि किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है. 

डीएम ने दी ये जानकारी 

वहीं डीएम ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमने खाने पीने की पूरी व्यवस्था कर रखी है लगभग हमारी 39 बाढ़ चौकियां हैं सब पर ड्यूटी लगी हुई है, सब पर खाने पीने का सामान रखा हुआ है, पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था है और एक नगला अकोस गांव है वह ज्यादा पानी आने पर टापू में तब्दील हो जाता है, वहां पर बन पुल टूट गया था उसके सरकार ने  स्वीकृत कर दिया है जो बाढ़ के बाद में शुरू हो जाएगा.

 वैसे भी पानी कम होने तक वैकल्पिक व्यवस्था उनके लिए कर देंगे दोनों तरफ से हमने पर्याप्त मात्रा में स्टीमर लगा दिया है गांव में कल ट्रांसफार्मर खराब हुआ था वो भी बदलवा दिया गया है और कहीं किसी गांव में समस्या नहीं है.

वृंदावन में चल रही हैं नाव 

वृंदावन में जरूर जहां निचले इलाके हैं वहां पर जल जमाव हुआ है नाव चल रही है, लेकिन लोगों से अनुरोध किया गया है पुलिस वालों लगा दिया गया है यमुना में कूद-कूद कर लोग स्नान न करें जल क्रीडा ना करें पूरी व्यवस्था है. 

डीएम ने यह भी कहा है कि बस पैनिक होने की जरूरत नहीं है बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है जलस्तर बड़ने की स्थिति नहीं है ना ही कोई गांव खाली कराया गया है गांव में मुनादी जरूर कराई गई है कि लोग सतर्क रहें सतर्क रहना जरूरी भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
'देश की सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय जरूरी', नौसेना शौर्य वाटिका के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनुपम पाण्डेय बने UPPSC के सदस्य, राज्यपाल ने दी नियुक्ति
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अनुपम पाण्डेय बने UPPSC के सदस्य, राज्यपाल ने दी नियुक्ति

वीडियोज

Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Delhi Weather: बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली को राहत, IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
बारिश और ठंडी हवाओं से दिल्ली को राहत, IMD ने अगले कुछ घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
Sobhita Dhulipala Birthday: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला में कौन है ज्यादा अमीर? इन जगहों से होती है एक्ट्रेस की कमाई
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला में कौन है ज्यादा अमीर? इन जगहों से होती है एक्ट्रेस की कमाई
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Karnataka: डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
डीके शिवकुमार चुने गए विधायक दल के नेता, पूर्व CM सिद्धारमैया की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
Video: 'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
ऑफिस में इंसानों से ज्यादा काम कर रहे AI टूल्स! 2026 में Copilot से लेकर ChatGPT तक का हो रहा इस्तेमाल
ऑफिस में इंसानों से ज्यादा काम कर रहे AI टूल्स! Copilot से लेकर ChatGPT तक का हो रहा इस्तेमाल
Embed widget