एक्सप्लोरर

Noida Traffic Diversion: दशहरा पर नोएडा में बदलेंगे रास्ते, बुधवार दोपहर दो बजे बंद हो जाएंगी ये सड़कें, सफर से पहले चेक कर लें लिस्ट

Noida Traffic Diversion on Dussehra: दशहरा पर्व को देखते हुए नोएडा में कई जगह पर रूट डायवर्जन किया गया है. ऐसे में आप घर से बाहर निकलने से पहले इस रिपोर्ट पर एक नजर जरूर डाल लें.

Noida Traffic Diversion: पूरे देश में कल दशहरे (Dussehra 2022) का त्योहार मनाया जाएगा. वहीं यूपी (UP) के नोएडा (Noida) में भी दशहरे की धूम देखने को मिल रही है. लोगों में रावण दहन को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने सभी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. इसके साथ ही लोगों को सड़कों पर जाम का सामना ना करना पड़े इसके लिए नोएडा ट्रैफिक विभाग ने वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी की है. जिसके तहत बुधवार को दोपहर 2 बजे से सेक्टर 21ए नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-62 में रूट को डायवर्जन किया जाएगा. हर जगह पुलिस के अलावा ट्रैफिक विभाग के जवान भी सड़कों पर तैनात किए जाएंगे औऱ सीसीटीवी से भी सभी पर नजर रखी जाएगी.

दशहरे पर ये सड़के रहेंगी बंद

सेक्टर- 12-22, 56 से स्टेडियम की ओर वाहनों का आना-जाना पर प्रतिबंध होगा.

सेक्टर-10, 21 यू-टर्न से स्टेडियम की ओर सैक्टर  12-22, 56 तिराहा तक रास्ता बंद होगा.

सेक्टर 8, 10, 11, 12 चौक से स्टेडियम चौक, स्पाईस मॉल चौक की वाली सड़क पर केवल लोगों की चलने की अनुमति होगी.

इसके अलावा मेट्रो अस्पताल चौक से सेक्टर- 12-22 चौक, एडोब-रिलाइन्स चौक की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा.

सेक्टर-31, 25 चौक से सेक्टर-21, 25 स्पाईस मॉल चौक पर बैरिकेडिंग की जाएगी.

सेक्टर-22, 23, 24 थाना सेक्टर-24 तिराहा से एडोब-रिलाइन्स चौक, सेक्टर-21, 25 स्पाईस मॉल चौक की ओर वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा.

सेक्टर -20, 21, 25, 26 जलवायु विहार चौक से  सैक्टर-21, 25 स्पाईस मॉल चौक तक वाहनों के आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

कोस्ट गार्ड तिराहा सैक्टर-24 से एनटीपीसी अंडरपास के ऊपर यू-टर्न लेकर सैक्टर 12-22 चौक की ओर वाहनों को ले जाने से बचें.

इन रास्तों पर होगा डायवर्जन

टेलीफोन एक्सचेंज चौक से सेक्टर 12/22/56 टी-प्वाइंट की ओर जाने वाले यातायात को सेक्टर 10/21 यू-टर्न से जलवायु विहार चौक से निठारी होते हुए सेक्टर 31/25 चौक, एनटीपीसी, गिझोद होते हुए डायवर्ट किया जाएगा.

सेक्टर 12.22.56 टी-पॉइंट से स्टेडियम चौक की ओर ट्रैफिक को सेक्टर 56 स्क्वायर, गिझोड से एनटीपीसी और सेक्टर 31/25 चौक से डायवर्ट किया जाएगा.

सेक्टर 12/22/56 टी-पॉइंट से रजनीगंधा चौक की ओर यातायात मेट्रो अस्पताल चौक, सेक्टर 8/10/11/12 चौक, और हरोला/झुंडपुरा चौक से डायवर्ट किया जाएगा.

डीएम चौक और जलवायु विहार चौक से स्पाइस और एडोब चौक की ओर जाने वाले यातायात को जलवायु विहार चौक से निठारी, सेक्टर 31.25 चौक, एनटीपीसी और गिझोड चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

वहीं जरूरत के अनुसार पार्किंग की सुविधा स्पाइस मॉल और रिलायंस चौक के बीच खाली जगह में उपलब्ध कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें- 

Noida: बिजली उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर, वक्त पर पूरी कर लें KYC की प्रक्रिया, नहीं तो झेलनी पड़ सकती है मुसीबत

Ankita Bhandari Murder: सामने आई अंकिता भंडारी के हत्या की वजह, SIT जांच में मिले सबूत से हुआ ये खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget