एक्सप्लोरर

Mainpuri Bypolls: अधिकारियों के तबादले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को EC की फटकार, मांगा जवाब

Uttar Pradesh News: निर्वाचन आयोग के स्थानांतरण और तबादला नीति के तहत मैनपुरी के एसएसपी को तत्काल मौजूदा विधानसभा क्षेत्रों से उप निरीक्षकों कार्यमुक्त करने को कहा है.

UP By-Election 2022: निर्वाचन आयोग ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश के इटावा और मैनपुरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण देने को कहा है, कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव से पहले उसकी स्थानांतरण और तबादला नीति का क्यों अनुपालन नहीं किया गया.आयोग ने इसके साथ ही छह उप निरीक्षकों का भी तबादला करने का निर्देश दिया.

समाजवादी पार्टी की शिकायत के बाद की कार्रवाई
निर्वाचन आयोग की यह कार्रवाई समाजवादी पार्टी (सपा) की शिकायत के एक दिन बाद की गयी है. सपा ने पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन की वजह से खाली हुई सीट पर कराए जा रहे उपचुनाव से पहले निर्वाचन आयोग के समक्ष राज्य पुलिस के जवानों की तैनाती का मुद्दा उठाया था. मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रघुराज सिंह शाक्य से है.

निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को भेजे गए पत्र में निर्देश दिया है कि मैनपुरी के एसएसपी से स्पष्टीकरण देने को कहा जाए कि ‘‘पुलिस कर्मियों का तबादला और स्थानांतरण करने के दौरान आयोग द्वारा तय आदर्श अचार संहिता के प्रावधानों और निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर’’क्यों न उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए.

निर्वाचन आयोग ने इटावा के एसएसपी से मांगा  स्पष्टीकरण
आयोग ने इसी तरह इटावा के एसएसपी से स्पष्टीकरण देने को कहा है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान आयोग की पूर्व अनुमति के बिना वैदपुरा,भरथना, जसवंतनगर और चौबिया पुलिस थानों के प्रभारी को लंबी छुट्टी पर भेजने के फैसले को लेकर क्यों न अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाए.आयोग ने राज्य के सीईओ को निर्देश दिया है कि वह सुनिश्चित करें कि मैनपुरी उप चुनाव के दौरान सुरक्षाबलों की नियुक्ति आम और पुलिस पर्यवेक्षकों की देखरेख में तय प्रक्रिया के तहत किया जाए.

निर्वाचन आयोग के स्थानांतरण और तबादला नीति के तहत मैनपुरी के एसएसपी को तत्काल मौजूदा विधानसभा क्षेत्रों से उप निरीक्षक सुरेश वंद, कादिर शाह, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, सत्यभान और राजकुमार गोस्वामी को कार्यमुक्त करने को कहा है.

Mainpuri Bypolls: शिवपाल सिंह यादव पर राजभर के बेटे का बड़ा दावा, 'चापलूसी' वाले बयान का किया जिक्र

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget